xs s m l xl xxl Size का मतलब

कपड़ों की साइज XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL क्या हैं?

No Comments

Photo of author

By Gouri

जैसा की हम अधिकांश देखते हैं कि शर्ट, टी शर्ट आदि पर XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL लिखा होता है, जिसका उपयोग साइज़ जानने के लिए किया जाता है। कपड़ो की साइज़ का पता लगाने के लिए हमेशा इस शब्दों का उपयोग किया जाता है पर क्या आप जानते हैं कि किस तरह यह एक शब्द कपड़ों की साइज़ बताने में सहायक होते हैं इन Size का मतलब क्या है? आज हम जानेंगे कि कपड़ों पर लिखे इन शब्दों का क्या मतलब होता हैं।

जब भी किसी क्लॉथ शॉप पर जाते हैं तो कपड़े देखने के लिए हमें अपनी साइज़ पता होना बेहद जरुरी हैं ताकि हम हमारी सही साइज़ के कपड़े खरीद सकें और हमें हमारा ज्यादा समय भी न खराब हो। हर व्यक्ति के शरीर का आकार अलग-अलग होता है इसीलिए हर किसी को अलग अलग साइज़ के कपड़े फीट आते हैं। ऐसा नहीं है की हर किसी की साइज़ अलग अलग है तो हर किसी के लिए अलग अलग कपड़ें बनाए जाएं, कपड़ों की साइज़ को दुबले, फिट और मोटे लोगों के आधार पर बाट दिया गया हैं। और यह XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL होता है शर्ट या टीशर्ट की साइज़ को दर्शाते हैं, आगे इन्हें और विस्तृत तरीकें से जानते हैं।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

XS अत्यधित दुबले लोगों के कपड़े का साइज़ है. इसके बाद आता है S और फिर इसके बाद M फिर इससे बड़ा साइज़ होता है L और फिर XL, XXL, XXXL आता है। यह सब शोर्ट फॉर्म होते हैं इनके फुल फॉर्म कुछ इस तरह है –

SizeFull Form
XSExtra Small
SSmall
MMedium
LLarge
XLExtra Large
XXLExtra Extra Large
XXXLExtra Extra Extra Large

कपड़ों की साइज़ इंच में मापी जाती है और शर्ट टीशर्ट आदि में चेस्ट यानि आपकी छाती की साइज़ के आधार पर कपड़े होते हैं, आइयें जाने कि चेस्ट के अनुसार कोंसी साइज़ किसके अंतर्गत आती है।

XS साइज कितना होता है

XS का फुल फॉर्म एक्स्ट्रा स्मॉल साइज है। जिन लड़कों के चेस्ट की साइज़ 34 इंच होती है उन्हें XS साइज़ के शर्ट या टीशर्ट फिट आते हैं। यह सबसे छोटा साइज़ होता हैं जो कंपनी द्वारा उपयोग किया जाता है।

S साइज कितना होता है

जिनके चेस्ट का आकार 36 इंच होता है उनके लिए S Size के कपड़े बनाएं जाते हैं, S का फुल फॉर्म Small होता है।

M साइज कितना होता है

कपड़ो पर लिखे M Size का अर्थ है यह Medium साइज़ है, जिनकी चेस्ट का साइज़ 38 इंच होता है उनके लिए M साइज़ के कपड़े सही होते हैं और फिट रहते हैं। जिन ओगो की लम्बाई कम होती है तथा जो मोटे नहीं होते हैं उनके लिए यह साइज़ सबसे उचित होता है।

L साइज कितना होता है

जो थोड़े लम्बें होते हैं और जिनके चेस्ट का साइज़ 40 Inch होता है उनके लिए L Size के कपड़े बनाएं जाते हैं। यहाँ L का फुल फॉर्म Large होता है जो अधिकतर लड़को की साइज़ होती है।

XL साइज कितना होता है

जिक्नी चेस्ट का साइज़ 42 इंच होता है उनके लिए XL Size होती है, XL का फुल फॉर्म एक्स्ट्रा लार्ज (Extra Large) होता है।

XXL साइज कितना होता है

जिनका वजन ज्यादा होता है तथा जिनकी चेस्ट का साइज़ 44 इंच होता है वह XXl Size के कपड़े पहनते हैं। XXL का फुल फॉर्म एक्स्ट्रा लार्ज (Extra Extra Large) होता है।

XXXL साइज कितना होता है

मोटे और ज्यादा वजनी लोगों के लिए XXXL Size होती है, XXXL में चेस्ट का साइज़ 46 inch होता है। XXXL का फुल फॉर्म एक्स्ट्रा एक्स्ट्रा एक्स्ट्रा लार्ज (Extra Extra Extra Large) होता है जैसा की नाम से ही प्रदर्शित हो रहा है कि यह ज्यादा वजन और मोटे लोगों के लिए उपयोग होता होगा।

XS34
S36
M38
L40
XL42
XXL44
XXXL46

XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL शर्ट टीशर्ट जैसे कपड़ों के लिए उपयोग किया जाता है इसके अलावा पेंट में साइज इंच में ही प्रदर्शित होते हैं जैसे 28, 30, 32, 34, 36, 38 और 40। तथा अंडरवियर का साइज़ सेंटी मीटर में होता है जो कुछ इस तरह होता है 75, 80, 85, 90, 95, 100।

अन्य लेख :

0Shares

Leave a Comment