बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है?

बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है?

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

वर्तमान समय में कंप्यूटर का उपयोग हर क्षेत्र में किया जा रहा है इसीलिए हर किसी को बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना बेहद जरुरी है। नौकरी से लेकर व्यापार तक हर जगह कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है इसीलिए हर उम्र, क्षेत्र के व्यक्ति को कंप्यूटर के बेसिक कोर्स की शिक्षा की जरूरत होती है। इस लेख में आप जानेंगे कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है? कंप्यूटर कोर्स लिस्ट तथा कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे एवं कब कर सकते है बेसिक कंप्यूटर कोर्स?

बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है? (what is basic computer course in hindi)

बेसिक कंप्यूटर कोर्स एक प्रशिक्षण होता है जो उपयोगकर्ताओं को कंप्यूटर का मूल ज्ञान प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। इस कोर्स के माध्यम से कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ़्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग, इंटरनेट, और प्रोग्रामिंग भाषाओं जैसे विषयों के बारे में ज्ञान प्राप्त करते हैं।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

बेसिक कंप्यूटर कोर्स की शुरुआती उपयोगकर्ताओं को कंप्यूटर और उसके प्रमुख घटकों के बारे में ज्ञान से होता है। जैसे प्रोसेसर, मेमोरी, इनपुट और आउटपुट डिवाइसेस, और संगठन के बुनियादी जानकारी शामिल होती है। इसके बाद ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में ज्ञान प्राप्त होता है, जो कंप्यूटर हार्डवेयर को संचालित करने और सॉफ़्टवेयर को प्रबंधित करने के लिए उपयोग होता है।

Operating System 

Operating System में विद्यार्थी को यह सिखाया जाता है कि किस तरह Operating System के माध्यम फाइल्स फोल्डर, कंप्यूटर सेटिंग , कंप्यूटर स्टोरेज , कण्ट्रोल पैनल सेटिंग जैसी चीजों को आप मेन्टेन किया जाता है। कंप्यूटर में चलने वाले सरे सॉफ्टवेयर Operating System के द्वारा ही चलते हैं।

Internet 

कंप्यूटर का सबसे मुख्य कार्य है इन्टरनेट की सुविधा प्रदान करना ताकि लोग आसानी से इसका उपयोग कर सके। बेसिक कोर्स में माध्यम से इन्टरनेट के उपयोग को सिखाया जाता है जैसे मेल करना हो, कोई ऑनलाइन फॉर्म भरना हो, वेबसाइट तक कैसे पहुचा जा सकता है बाकि इन्टरनेट को स्वयं ही जयादा सिखा जा सकता है क्योकि यह वह एक कोर्स में आसानी से नहीं समा सकता है।

Typing

कंप्यूटर के कोर्स का एक मुख्य हिस्सा है Typing. टाइपिंग के द्वारा ही कंप्यूटर पर करी किया जा सकता है इसके द्वारा ही हम जानकारी को लिख पाते हैं, Typing की स्पीड को प्रतिदिन के अध्यास से बढ़ाया जा सकता है।

MS Word

MS Word कंप्यूटर में इनस्टॉल किया जाता है जिसके माध्यम से लेटर , एप्लीकेशन, फॉर्म , एग्जाम पेपर, ड्राइंग डिज़ाइन की जाती है इसके लिए आपको पहले टाइपिंग को सीखना होता है। यह कई कंपनी में उप्योह किया जाता है इसलिए इसका ज्ञान बेहद जरुरी है। हालहि में सबसे ज्यादा यही उपयोग किया जाता है।

MS Excel 

MS Word की तरह ही MS Excel भी व्यापार के क्षेत्र में उपयोग किया जाता है जो एक सूचीबद्ध तरीके से जानकारी को संचित करता है तथा समय की बचत करता हैं, MS Excel आपको गणितीय और सांख्यिकीय कार्यों को सरल बनाने की सुविधा प्रदान करता है। आप विभिन्न चार्ट और ग्राफिकल प्रकारों का उपयोग करके अपने डाटा को सजावटी रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं

Ms PowerPoint 

Ms PowerPoint में आप स्लाइड्स बना सकते हैं और उन्हें कई तरीकों से सजा सकते हैं। आप विभिन्न टेक्स्ट फ़ॉर्मेटिंग, शैलियों, रंग, चित्र, चार्ट, और टेबल्स का उपयोग कर सकते हैं ताकि स्लाइड सुंदर दिखे। MS PowerPoint आपको विभिन्न नक्शा और डायग्राम बनाने की सुविधा प्रदान करता है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है?

Basic Computer Course List (कंप्यूटर कोर्स लिस्ट)

  • TypingWeb Design
  • Animation
  • Computer Programing
  • Computer Science
  • Graphic Design
  • Software Engineering
  • Computer Science
  • Tally
  • DCA

कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे

कंप्यूटर कोर्स करने के बहुत सारे फायदे हैं। यह आपको तकनीकी ज्ञान, कौशल प्रदान करता है जो आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण है। यहां नीचे कुछ मुख्य फायदे हैं जो कंप्यूटर कोर्स करने से होते हैं –

रोजगार के अवसर

दिन-प्रतिदिन तकनीकी विकास के साथकंप्यूटर के ज्ञान और कौशल बढ़ते जा रहे हैं। कंप्यूटर कोर्स करने से आपके पास अधिक रोजगार के अवसर मिलते हैं। आप एक कंप्यूटर नेटवर्क इंजीनियर, सॉफ़्टवेयर डेवलपर, वेब डिज़ाइनर, डेटा साइंटिस्ट, या कंप्यूटर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के रूप में रोजगार पाने के लिए योग्य हो सकते हैं।

व्यावसायिक विकास

कंप्यूटर कोर्स आपके व्यावसायिक विकास को बढ़ाता है। यह आपको उच्चतम गुणवत्ता वाली सेवाए प्रदान करने में मदद करता है। सॉफ़्टवेयर और उपकरणों का उपयोग कर आप व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। तथा आर्थिक लाभ उठा सकते हैं।

तकनीकी ज्ञान

कंप्यूटर कोर्स आपको तकनीकी ज्ञान प्रदान करता है, जिसे आप अपने दैनिक जीवन में और करियर में उपयोग कर सकते हैं। यह ज्ञान आपको कंप्यूटर और इंटरनेट के साथ काम करने की क्षमता प्रदान करता है।

स्वतंत्रता

कंप्यूटर कोर्स आपको स्वतंत्रता प्रदान करता है क्योंकि आप अपने कंप्यूटर के साथ आराम से काम कर सकते हैं। आप अपनी वेबसाइट बना सकते हैं, आपके डाटा को संरक्षित रख सकते हैं आदि।

समस्या समाधान कौशल

कंप्यूटर कोर्स आपको समस्या का समाधान करने का कौशल प्रदान करता है। कंप्यूटर में कोई भी तकनीकी समस्या हो सकती है, और इस कोर्स के माध्यम से आपको समस्याओं का सामान्य निराकरण करना सीखाया जाता है।

स्वास्थ्य लाभ

कंप्यूटर का उपयोग हॉस्पिटल में भी किया जाता है जो स्वस्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। उपकरणों को कंप्यूटर से जिद कर उन्हें और भी आधुनिक तरीके से कार्य करने के लिए स्थापित किया जा सकता है।

कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे सीमित नहीं हैं, कंप्यूटर कोर्स से आप अपने अंदर के तकनीकी क्षमताओं को जागृत कर सकते हैं और एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

कब कर सकते है बेसिक कंप्यूटर कोर्स?

बेसिक कंप्यूटर कोर्स आप 10वीं या 12वीं के बाद कर कसते हैं। बहुत सी ऐसी यूनिवर्सिटी है जो कम दामो पर बेसिक कंप्यूटर कोर्स की एग्जाम ले कर डिग्री प्रदान करती है। जिसके माध्यम से आप आसानी से जॉब पा सकते हैं।

Basic Computer Course List (कंप्यूटर कोर्स लिस्ट)

FAQs

बेसिक कंप्यूटर कोर्स की फीस कितनी होती है?

बेसिक कंप्यूटर कोर्स की फीस 3000 तक हो सकती है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स के क्या फायदे हैं?

बेसिक कंप्यूटर कोर्स के फायदे हैं
रोजगार का अवसर
स्वयं का व्यापार
समय की बचत
ज्ञान एकत्रित करने में सहायता आदि।

बेसिक कंप्यूटर में क्या होता है?

डेस्कटॉप कंप्यूटर के मुख्य भाग मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और CPU हैं।

घर बैठे आप कंप्यूटर कैसे सीख सकते हैं?

मोबाइल के द्वारा भी कंप्यूटर कोर्स किये जा सकते हैं। विडियो देख कर, Apps के द्वारा आदि।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment