वृद्धि और विकास में क्या अंतर है?

वृद्धि और विकास में क्या अंतर है?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

आज के प्रश्न है वृद्धि किसे कहते हैं? विकास किसे कहते हैं? विकास के मुख्य प्रकार क्या है? जिससे आप समझ सकें कि वृद्धि और विकास में क्या अंतर है?

वृद्धि किसे कहते हैं?

वृद्धि से तात्पर्य उस दर से है जिस पर संख्या या आकार में निरंतर वृद्धि होती है। उदाहरण के लिए बच्चे की शारीरिक संरचना के चल रहे विकास को उनकी वृद्धि कहा जा सकता है। जैसे बचपन से ही बच्चे की लंबाई, मोटाई, वजन और अन्य अंग लगातार बढ़ते हैं। यह वृद्धि एक निश्चित उम्र तक ही सीमित है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

वृद्धि के कई प्रकार हो सकते हैं जिसके उदाहरण निम्नानुसार है –

  • आर्थिक वृद्धि
  • मानव की जैविक वृद्धि
  • जनसंख्या वृद्धि

आर्थिक वृद्धि

आर्थिक वृद्धि एक अवधि में अर्थव्यवस्था के भीतर आय में वृद्धि से संबंधित है। सामान्य तौर पर जब किसी देश के सकल घरेलू उत्पाद और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होती है, तो यह माना जाता है कि वह देश आर्थिक विकास के दौर से गुजर रहा है।

मानव की जैविक वृद्धि

जैसे-जैसे कोई जीव बढ़ता और विकसित होता है, उसके आकार और कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होती है। भौतिक और जैविक क्षेत्रों में हर चीज़ में विकास का कोई न कोई रूप मौजूद है। ये दृष्टिकोण दर्शनशास्त्र के प्रारंभिक चरण से ही अस्तित्व में हैं।

जनसंख्या वृद्धि

जनसंख्या वृद्धि एक समय सीमा के भीतर एक विशिष्ट स्थान में रहने वाले व्यक्तियों की मात्रा में परिवर्तन से संबंधित है। यह परिवर्तन या तो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है और इसे प्रतिशत में भी दर्शाया जा सकता है।

विकास किसे कहते हैं?

विकास को एक सतत एवं निरंतर चलने वाली प्रक्रिया कहा गया है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक चलती रहती है। इसमें न केवल शारीरिक विकास शामिल है, बल्कि गर्भाधान से लेकर उनके जीवन के अंत तक व्यक्तियों में होने वाले सभी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक परिवर्तन भी शामिल हैं। ‘विकास’ शब्द का तात्पर्य क्रमिक शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों की शुरुआत से है। तथा किसी देश के द्वारा की जा रही उन्नति भी विकास कहलाती है।

विकास के मुख्य प्रकार

मनोवैज्ञानिकों ने विकास को कई भागों में विभाजित किया है जैसे (types of development in hindi) :-

  • मानसिक विकास
  • शारीरिक विकास
  • सामाजिक विकास
  • क्रियात्मक विकास
  • संवेगात्मक विकास

वृद्धि और विकास में क्या अंतर है?

क्र.वृद्धिविकास
1.वृद्धि में शारीरिक तथा आकार में परिवर्तन होते हैविकास में शारीरिक, मानसिक तथा
व्यवहारिक परिवर्तन होते है।
2.वृद्धि हमेशा मात्रात्मक होती है।विकास हमेशा गुणात्मक होता है।
3.वृद्धि केवल एक निश्चित क्षेत्र या अंग की दर्शाती है।विकास के अंतर्गत सम्पूर्ण भागों के परिवर्तन को दर्शाया जा सकता हैं।
4.वृद्धि विकास का ही एक भाग है।विकास एक व्यापक क्षेत्र होता है जिसके कई प्रकार हो सकते हैं।
5.वृद्धि निश्चित होती है।विकास जीवन पर्यंत तक चल सकता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment