तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं?

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं?

No Comments

Photo of author

By Mridul Navgotri

तुलसी एक औषधीय पौधा है। यह द्विबीजपत्री तथा शाकीय पौधा भी है। यह पौधा हिन्दू धर्म में पवित्र माना जाता है। हिन्दुओं के घर पर यह मुख्य रूप से आँगन, दरवाजे या बाग़ में लगाया जाता है। भारतीय संस्कृति के चिर पुरातन ग्रंथ वेदों में तुलसी के गुणों और उसकी उपयोगिताओं का वर्णन है। तुलसी का उपयोग ऐलोपैथी, होमियोपैथी और यूनानी दवाओं में किया जाता है। आइये जानते हैं कि तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं?

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं?

तुलसी भगवान विष्णु की पत्नी के रूप में अवतरित हुई है और इसे हिन्दू धर्म में विशेष सम्मान के साथ पूजा जाता है। हिन्दू धर्म में दान का विशेष महत्व है। दान से विभिन्न प्रकार की मनोकामना पूरी होती है, यश मिलता है, सुख की प्राप्ति होती है, धन-धन्य की वृद्धि होती है अदि। दान किसी भी वस्तु या पौधे का हो सकता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

तुलसी का पौधा दान करने से विभिन्न प्रकार के लाभ होते हैं क्योंकि यह पौधा सकारात्मकता का प्रतीक है। अतः तुलसी का पौधा दान करने से सकारात्मकता फैलती है। तुलसी को साक्षात् महालक्ष्मी का रूप माना जाता है। अतः तुलसी के दान से घर में धन-धन्य, ऐश्वर्य आदि की वृद्धि होती है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment