तकिए के नीचे कपूर रखने से क्या होता है

जानिए की तकिए के नीचे कपूर रखने से क्या होता है? – चमत्कारी लाभ

No Comments

Photo of author

By Mridul Navgotri

हिन्दू धर्म में कपूर का अत्यधिक महत्व है और पूजा में भी इसका उपयोग किया जाता है पर क्या आप जानते हैं कि कपूर के और कई उपयोग भी है जिनके द्वारा आप चमत्कारी लाभ पा सकते हैं, जैसे तकिये के नीचे कपूर को रख कर सोने से कई तर्क के फायदे होते हैं तो आइये जानते हैं कि तकिए के नीचे कपूर रखने से क्या होता है?

तकिए के नीचे कपूर रखने से क्या होता है?

अगर आपको रात में डरावने सपने आते हैं तो आपको तकिये के नीचे कपूर रख कर सोना चाहिए, ऐसा करने से रात को आने वाले बुरे और डरावने सपने बंद हो जाते हैं तथा सकारात्मक ऊर्जा आपके पास बनी रहती है। कपूर में कुछ ऐसी शक्तियाँ होती है जो आपको मानसिक सकारात्मकता भी प्रदान करती है जिससे बुरे सपने नहीं आते हैं। यदि बच्चे को भी रात में कई तरह के अजीब से सपने आते हैं तो उसके भी तकिये के नीचे कपूर रख देना चाहिए जिससे की वह रात में अच्छे से सो सके और आने वाले बुरे सपनों से वह बचा रहें।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

तकिये के नीचे कपूर रखने से पति पत्नी के सम्बन्ध मधुर होते हैं और पति–पत्नि का मनमुटाव दूर हो जाता है। सुबह इस कपूर को तकिये से हटा कर जला देना चाहिए ऐसा करने से मनमुटाव जल्द ही ठीक हो जाता है।

अन्य लाभ

  • वास्तु दोष को खत्म करने के लिए कपूर का उपयोग हो सकता है, जिस स्थान पर वास्तु दोष है वहा कपूर के कुछ टुकड़े रखे तथा जब कपूर ख़त्म हो जाएँ तब वहां नये टुकड़े रख दें, ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है।
  • यदि किसी को काल सर्प दोष है तो उसे दिन में तीन बार कपूर जलाना चाहिए, ऐसा करने से काल सर्प दोष के साथ राहू-केतु के दोष से भी राहत मिलती है।
  • यदि आपका कोई कार्य पूर्ण नहीं हो रहा है तो आपको शनिवार को कपूर जलाना चाहिए तथा पानी में कपूर डाल कर नहाना चाहिए, ऐसा करने से शनि दोष दूर होता हैं।
  • कपूर की तीखी गंध दिमाग को हाइपर एक्टिव कर देती है और यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment