स्वामी विवेकानंद के 9 अनमोल वचन

स्वामी विवेकानंद के 9 अनमोल वचन अर्थ सहित

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

इस Article में हम आपके लिए लाये हैं स्वामी विवेकानंद के 9 अनमोल वचन और उनके अर्थ जिन्हें पढ़ कर आपमें सकारात्मक और ऊर्जावान शक्ति का संचार होगा। विवेकानंद जी के इन विचारो को जीवन में अपनाने से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिल सकती है व आप कभी हताश नहीं होंगे। स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हमें बहुत कुछ सिखाता कि किस तरह हमे धर्म और देश के लिए काम करना चाहिए तथा इस संसार में आध्यात्म का क्या महत्व हैं। अगर आप Best Swami Vivekananda Quotes in Hindi खोज रहे हैं तो आप सही जगह आये हैं.. तो चलिए जानते स्वामीजी के अनमोल वचन अर्थ सहित।

स्वामी विवेकानंद के 9 अनमोल वचन

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

swami vivekanand ke 9 vichar

अपना जीवन एक लक्ष्य पर निर्धारित करो।
अपने पूरे शरीर को उस एक लक्ष्य से भर दो।
और हर दूसरे विचार को अपनी ज़िन्दगी से निकाल दो।
यही सफलता की कुंजी है।

अर्थ – अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपके जीवन में लक्ष्य का होना बेहद जरुरी है बिना लक्ष्य के आप कभी सफल नही हो सकते हैं। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप को अगर कड़ी मेहनत भी करना पड़े तो पीछे ना हटे हमेशा उस लक्ष्य को ध्यान में रखे और कभी भी उससे पीछे न हटे। तभी आप उस लक्ष्य को पा सकेंगे और अपने जीवन को सफल बना सकेंगे।

9 Swami Vivekananda Quotes in Hindi

किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए।
आप सुनिश्चित हो सकते है कि आप गलत मार्ग पर चल रहे है।

अर्थ – हर किसी के जीवन में संघर्ष है हर किसी को अलग अलग प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बिना संघर्षऔर समस्या के जीवन सफल नही बन सकता हैं, अगर आपके जीवन में संघर्ष और समस्याएँ नही है तो इसका अर्थ है की आप जरुर ऐसे काम कर रहे हैं जिसका असर आपके जीवन में कोई मायने नही रखता है इसीलिए बिना संघर्ष के जीवन को गलत मार्ग कहा गया है।

Swami Vivekananda Advice

ज़िन्दगी का रास्ता बना बनाया नही मिलता है, स्वयं को बनाना पड़ता है।
जिसने जैसा मार्ग बनाया, उसे वैसी ही मंजिल मिलती है।

अर्थ – बिना परिश्रम के कुछ नही मिलता है आपको अगर कुछ पाना है तो उसके लिए आपको संघर्ष करना होगा अपनी जिन्दगी अपने हाथ में होती है कोई आपकी हर वक़्त मदद करने के लिए नही खड़ा होता है, अगर आप सक्षम होंगे तो ही एक अच्छा जीवन व्यापन कर सकेंगे। जो जैसे काम करता है उसे वेसा ही फल मिलता है इसीलिए किसी को गिरा कर कभी आगे नही बढ़ना चाहिए। अगर आप अच्छे काम करोगे तो आपका जीवन अच्छा रहेगा वरना बुरे काम का बुरा नतीजा होता है।

Swami Vivekananda motivational quotes in Hindi

ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं।
वो हम है जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।

अर्थ – हमें कभी भी खुद को असहाय और कमजोर नही समझना चाहिए हम वह सब कर सकते हैं जो सोच सकते हैं बस हम हिम्मत नही करते है और कार्य को करने से पहले ही हिम्मत हार जाते हैं या पूरी ताकत से कार्य नही करते हैं। कुछ भी असम्भव नही है बस अच्छे काम करना चाहिए।

Famous Motivational Swami Vivekananda Quotes

उठो जागो और तब तक नही रुको,
जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।

अर्थ – हमे कभी भी लक्ष्य को प्राप्त करे बिना हार नही मानना चाहिए अगर हम हार मान लेंगे तो कभी उस लक्ष्य को प्राप्त नही कर सकेंगे। आलस को त्याग कर हिम्मत के साथ अपने लक्ष्य को पाने के लिए संघर्ष करने से हमे उसकी प्राप्ति होती है।

स्वामी विवेकानन्द के विचार

बस वही जीते हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं।

अर्थ – उन्ही लोगो का जीवन सफल है जो दुसरो और जरुरतमन्दो की मदद में लगे रहते हैं किसी की मदद करने से कभी पीछे नही हटते हैं केवल वो ही लोग सही मायने में मनुष्य है। यह बिना स्वार्थ के काम करते हैं और स्वयं से पहले दुसरे के बारे में सोचते है, यह कभी किसी का बुरा नही कर सकते हैं यही वो लोग है जिन्हें भगवान ने बना कर कोई गलती नही की है।

Swami Vivekananda's Quotes On Man Or Human Being

एक समय में एक काम करो,
और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो
और बाकि सब कुछ भूल जाओ।

अर्थ – अगर कोई सा कार्य कर रहे हैं तो हमे अपनी पूरी शक्ति के साथ उसे करना चाहिए ऐसा नही की बस किसी भी वजह से उसे टाल रहे हैं। एक समय में एक काम पर भी ध्यान देना चाहिए वरना न पहला काम कर पाते हैं न दूसरा। उस काम को इतनी लगन से करना चाहिए कि कोई हमे उससे दूर न कर सके वरना बहुत सी बार हम उस कामो अधूरा छोड़ देते हैं।

स्वामी विवेकानन्द के अनमोल विचार

जितना बढ़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही बढ़ी होगी।

अर्थ -बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको संघर्ष भी ज्यादा करना होता है, जो लोग छोटा काम करके खुश होते हैं जिनका संघर्ष भी छोटा होता है वो जीवन में ज्यादा कुछ पा नही सकते हैं। अगर आपको किसी कार्य को पूर्ण करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही तो यह याद रखे कि उसके मिलने के बाद आपको सम्मान भी उतना ज्यादा मिलेगा।

विवेकानन्द और ज्ञान की बातें

दिन में आप एक बार स्वयं से बात करे,
अन्यथा आप एक बेहतरीन इंसान से मिलने का मौका चूक जाएंगे।

अर्थ – हम हमेशा खुद को बेहतर मानना चाहिए और अपनी समस्याओ को और लक्ष्यों को खुद से बात कर ही निर्धारित करना चाहिए क्योकि कोई भी इंसान आपको आपसे ज्यादा नही जानता है। अगर आप खुद से ज्यादा दुसरे पर आधारित है तो आपके असफल होने की सम्भावना बड जाती है। खुद से बातें जरुर करें क्योकि आपके लिए आपसे बेहतर कोई नही है ।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

9Shares

Leave a Comment