सर्वे क्यों किया जाता है

सर्वे क्यों किया जाता है? Survey Meaning in Hindi

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

क्या आप जानते हैं कि सर्वे क्यों किया जाता है अगर नही तो इस लेख को जरुर पढ़े।

सर्वे क्यों किया जाता है?

सर्वे कई प्रकार के होते हैं यह इस बात का पर निर्भर करता है कि सर्वे किस समूह, संस्थान द्वारा किया जा रहा हैं। सर्वे का अर्थ होता है कि किसी निश्चित क्षेत्र में किसी भी प्रकार जानकारी जुटाना जो जरूरत या पसंद आदी के बारें में हो सकती है, ताकि वहा किस प्रकार के बदलाव की आवश्यकता है या लोगो को किस प्रकार की गतिविधियों में रुचि है इसकी जानकारी मिल सके।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

कई बार सर्वे में लोगो के स्वास्थ्य, बिमारियों से जुडी जानकारी का भी सर्वे किया जाता है ताकि लोगो तक उनकी जरूरत की चिकित्सा पहुचाई जा सकें। कई बार कंपनियां सर्वे कर लोगो की पसंद और आवश्यकता की जानकरी जुटाती है ताकि वह उनकी जरूरत की चीजो का निर्माण कर व्यापार कर सके।

बड़े बड़े संस्थान कई बार सर्वे कर यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि देश की स्थिति क्या है जैसे कितने प्रतिशत लोग अपनी नौकरी से खुश है, कितने लोग शादीशुदा जीवन को अच्छा मानते हैं, कितने लोग शिक्षित है, कितने लोग गरीब है आदि। ताकि देश के लोगो की आर्थिक, मानसिक स्थिती का पता लग सके और सरकार उन्हें सुधर सकें।

लोगो की जनगणना करना भी एक प्रकार का सर्वे है जिससे देश को बहुत से फैसले लेने में मदद मिलती है क्योकि जनगणना से देश के लोगो की संख्या का पता चलता है और उनके लिए आवश्यक चीजो की पूर्ति करने में मदद मिलती है।

Survey Meaning in Hindi

Survey को हिंदी में सर्वे या सर्वेक्षण कहा जाता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment