Super Moon

Super Moon किसे कहते हैं? कब दिखाई देगा अगला सुपर मून

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

आसमान में रात के समय अनेक तारों के बीच एक चमकदार चाँद बड़ा ही खुबसुरत लगता है, जब भी कोई साफ़ आकाश में देखता है तो रात के समय उसे दिखने वाले तारे काफी पसंद आ सकते हैं, बहुत से लोगों को चाँद को देखना पसंद होता है। इसे देख कर कई प्रश्न भी मन में आते हैं और प्रकृति के इस सौन्दर्य को देख कर मन मोहित हो जाता है।

जिन लोगों को चाँद पसंद होता है उन्हें Selenophiles कहा जाता है। जी हाँ! जिन लोगों को चाँद को देख कर सुकून मिलता है तथा आनंद की अनुभूति होती है वह Selenophiles कहलाते हैं। चाँद कई रूपों में देखने के लिए मिलता है तथा उसका हर रूप मनमोहक हो सकता है, चाँद का सबसे ज्यादा पसंदीदा रूप सुपर मून होता है। आइये जानते हैं कि सुपर मून क्या है?

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

सुपर मून क्या है?

सुपरमून तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी से निकटतम दूरी पर होता है, जिससे हमारे ग्रह से देखने पर यह सामान्य से अधिक बड़ा दिखाई देता है। इसीलिए इसे सुपर मून कहा जाता है, सुपर मून आकार में 14% बड़ा और 30% अधिक चमकीला दिखता है।

कब दिखेगा सुपर मून

अगर आपको चाँद देखना अच्छा लगता है तो आपके लिए एक रोमांचक खबर है। विशेष रूप से, अगस्त के महीने में आपको एक बार नहीं, बल्कि दो बार सुपरमून देखने का अवसर मिलेगा। सुपरमून तब घटित होता है जब पूर्णिमा वाले दिन चंद्रमा पृथ्वी से अपनी निकटतम दूरी पर होता है, जिससे यह सबसे दूर की तुलना में 14% बड़ा और 30% अधिक चमकीला दिखाई देता है।

लोगों को 1 अगस्त की शाम को पूर्णिमा देखने का अवसर मिल चूका है, क्योंकि यह पृथ्वी से मात्र 357,530 किमी दूर पर था। इसके साथ ही अब अगली बार, बुधवार, 30 अगस्त की रात को यह करीब आ जाएगा और केवल 357,344 किमी की दूरी पर होगा। जब एक ही महीने में दो सुपरमून घटित होते हैं, तो इस घटना ने दूसरी बार दिखने वाले चाँद को ब्लू मून कहा जाता है।

“बक मून” क्या है?

थंडर मून या बक मून आमतौर पर हर साल जुलाई में पूर्णिमा के दिन होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन प्रकट होता है।

बक मून क्यों कहते हैं?

जुलाई के सुपरमून को बक मून नाम दिया गया है, यह नाम अमेरिकियों द्वारा दिया गया है। जून-जुलाई की अवधि के दौरान नर हिरण के सींगों की तीव्र वृद्धि के कारण इसे बक मून कहा जाता है, जब वे अपने अधिकतम आकार तक पहुँच जाते हैं। इसके अतिरिक्त, इसे थंडर मून के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इस महीने के दौरान तूफान आते हैं।

Super Moon

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment