सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे

सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

हम बचपन से ही सुनते आ रहें कि सुबह जल्दी उठना चाहिए पर आखिर सुबह जल्दी उठने से क्या होता है और हमें हर बार लेट उठने पर बड़ो को डाट क्यों खाना पड़ती है। वर्तमान समय में कोई भी सही दिनचर्या का पालन नहीं करता है जिस कारण समय पर उठने में समस्या होती है, साथ ही रात के मोबाइल चलाने तथा tv देखने से भी नींद प्रभावित होती है। साथ ही अत्यधिक तनाव, असंतुलित आहार भी नींद पर असर डालते हैं। आइयें जानते हैं कि सुबह जल्दी उठने से क्या-क्या फायदे होते हैं। आगे आपको इस लेख में सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे पढ़ने को मिल जाएँगे।

सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे

तनाव में कमी

सुबह जल्दी उठने से आपका तनाव कम हो सकता है क्योकि सुबह के वातावरण का असर हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है तथा तनाव कम होता हैं। तनाव आज के समय की सबसे सामान्य स्थिति बन गयी है जिसका एक कारण अनिश्चित दिनचर्या है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

दिल के लिए फायदेमंद

सुबह जल्दी उठने से दिल की समस्याओं से बचा जा सकता है क्योकि सुबह जल्दी उठने से आपकी दिनचर्या काफी सुधर जाती है तथा शरीर के भागो पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

थकान की समस्या नही रहती है

समय पर उठने से पुरे दिन ऊर्जावान महसूस होता है, शुरुआत के दिनों में आलस आना, दिन में नींद आना, कमजोरी लगना जैसी समस्या आ सकती है पर अगर आप प्रतिदिन जल्दी उठने की आदत डालते हैं तो आपको थकान आदि की समस्या नहीं रहती है।

स्किन के लिए भी है लाभकारी

सुबह जल्दी उठने से स्किन भी स्वस्थ रहती है तथा चेहरा भी सुंदर दिखने लगता है। सुबह सुबह बाहर घुमने जाने, व्यायाम करने से शरीर और त्वचा दोनों पर लाभकारी प्रभाव पड़ते है।

मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है

नींद का असर सबसे ज्यादा हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है तथा सही समय पर सोने और जल्दी उठने से मानसिक शक्ति बढती है, याददाश्त मजबूत होती है।

संतुलित वजन रखने में सहायक

सुबह जल्दी उठ कर वाकिंग करने तथा exercise करने से वजन नियंत्रित रहता है तथा मोटापा कम हो सकता हैं। इसीलिए सुबह जल्दी उठना चाहिए।

काम करने के लिए अतिरिक समय मिल जाता है

जो लोग देर से उठते हैं उनके पास जल्दी उठने वालो की तुलना में कम समय होता है जिस कारण उन्हें टाइम मैनेज करने में समस्या आती है। इसीलिए सुबह जल्दी उठ कर दिन के कामों को करने की तैयारी करना प्रारम्भ कर देना चाहिए।

रात को समय पर नींद आ जाती है

अगर आप जल्दी उठते हैं तो आपको रात को समय पर आसानी से नींद आ सकती है जिस कारण आप एक अच्छी दिनचर्या का पालन कर सकेंगे।

व्यायाम के लिए उचित समय

सुबह व्यायाम करने से ज्यादा लाभ प्राप्त होते हैं तथा योग करने का उचित समय भी सुबह का ही होता है। इस समय शुद्ध वायु वातारण में मौजूद होती है तथा यह फेफड़ो के लिए पर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी है।

पाचन सही रहता है

सुबह जल्दी उठने के कारण आपका पाचन सही रहता है तथा आप सही समय पर खाना खाने तथा सुबह संतुलित आहार करने के लिए समय निकाल सकते हैं।

FAQs

सुबह जल्दी उठने से क्या लाभ होता है?

सुबह जल्दी उठने से स्वास्थ्य सही रहता है।

लेट उठने से क्या होता है?

लेट उठने से कब्ज और बवासीर, डिप्रेशन और मूड स्विंग्स होते हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment