सरल वाक्य के 10 उदाहरण

सरल वाक्य के 10 उदाहरण

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

भारत की मुख्य भाषा हिंदी है जिसका उपयोग लगभग 80 करोड़ लोग करते हैं। हिंदी भाषा का ज्ञान बचपन से ही छोटी कक्षाओं में प्रदान किया जाता है ताकि बच्चे बड़े हो कर भाषा में मामले में पीछे न रह जाएँ। हिंदी व्याकरण में तीन प्रकार के वाक्य होते है, सरल वाक्य, मिश्र वाक्य और संयुक्त वाक्य। जिनके बारें में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं इनके साथ ही आप जानेंगे कि सरल वाक्य के 10 उदाहरण क्या हैं?

सरल वाक्य किसे कहते है?

वह वाक्य जिनमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता हो और उन वाक्यों का उद्देश्य भी एक ही हो वह वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

सरल वाक्य के 10 उदाहरण

  • आयुषी नाचती है।

इस वाक्य में एक ही कर्ता ही जो आयुषी है तथा उसके द्वारा एक ही कार्य किया जा रहा है जो है नाचना। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आता है।

  • गीता मंदिर गई है।

इस वाक्य में कर्ता गीता है तथा मंदिर जाना एक विधेय एवं क्रिया है। एक ही कर्ता तथा उद्देश्य के कारण यह वाक्य भी सरल वाक्य के अंतर्गत आता है।

  • शिवम सोता रहता है।

एक वाक्य में शिवम कर्ता है जिसके एक कार्य पर ध्यान दिया गया है वह सोना। इस वाक्य में एक कर्ता तथा एक विधेय यानिकी क्रिया है, इसीलिए यह सरल वाक्य है।

  • अमन किताब पढ़ता है।

दिए गये उदाहरण में आप देख सकते हैं कि उद्देश्य और कर्ता एक ही है और कर्ता का उद्देश्य भी एक ही। इससे यह सिद्ध होता है कि वाक्य सरल वाक्य है।

  • पूजा गाना गाती है।

इस वाक्य में एक कर्ता पूजा, एक कार्य गाना और एक ही उद्देश्य है इसीलिए यह स्पष्ट है कि उपर्युक्त वाक्य सरल वाक्य का उदहारण है।

  • रश्मि खाना बना रही है

दिए गये वाक्य में रश्मि एक कर्ता जो खाना बनाने की क्रिया कर रही है यानिकी क्रिया खाना बनाना है जिससे यह प्रतीत होता है कि यह वाक्य सरल वाक्य है।

  • मोहन केले खरीद रहा है।

दिए गये वाक्य में एक उदाहरण, एक वाक्य, एक कर्ता, एक उद्देश्य है जिसके कारण यह वाक्य सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।

  • सतीश मेहनती लड़का है।

दिए गये वाक्य में कर्ता तथा उद्देश्य दोनों ही एक है जिसके कारण यह वाक्य सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा। इस वाक्य में कार्य भी एक ही है।

  • मेने आज कुतुबमीनार देखा

इस वाक्य में कर्ता की संख्या और कार्य दोनों ही एक है जिस कारण यह सरल वाक्य का उदाहरण है।

  • संदीप थैला लेकर जा रहा है।

उदाहरण में एक कर्ता है जो संदीप है और एक उद्देश्य तथा एक ही कार्य है। जिस कारण यह सरल वाक्य का उदाहरण है।

सरल वाक्य के 10 उदाहरण

सरल वाक्य के अन्य उदाहरण

  • अजित बहुत शैतान है।
  • रजत पुस्तक पढ़ता है।
  • तरुण मुंबई जा रहा है।
  • कालू भागता रहता है।
  • पृथ्वी गोल है।
  • अंकुश के पिताजी बहुत मेहनती हैं।
  • अंकिता घर की सफाई कर रही है।
  • शुभम खाना खाता है।
  • सोनू दौड़ती है।
  • राधा पढ़ाई करती है।
  • कोमल चलती रहती है।
  • राजू खेलता है।
  • शिवानी बहुत सीधी-सादी लड़की है।
  • रवीना लेख लिखती है।

सरल वाक्य से मिश्र वाक्य के वाक्य रूपांतरण

सरल वाक्य: अंजली नाचती है।
मिश्र वाक्य: जो नाचती है, वो अंजली है।

सरल वाक्य: विद्यालय में सबसे होशियार विद्यार्थी संगीता है।
मिश्र वाक्य: विद्यालय में जो सबसे होशियार विद्यार्थी है, उसका नाम संगीता है।

सरल वाक्य: मैंने राहुल के पेन से परीक्षा लिखी।
मिश्र वाक्य: मैंने जिस पेनसे परीक्षा लिखी वह राहुल की कलम थी।

सरल वाक्य: में पिताजी को देख कर डर गया।
मिश्र वाक्य: जैसे ही मैंने पिताजी को देखा मैं डर गया।

सरल वाक्यः दीक्षा और आरती मैदान में खेल कूद रही है।
मिश्र वाक्य: जो मैदान में खेल कूद रही है, वह दीक्षा और आरती है।

सरल वाक्य: आशुतोष पढ़ाई करके अधिकारी बन गया।
मिश्र वाक्य: जैसे ही आशुतोष ने पढ़ाई की और वह अधिकारी बन गया

सरल वाक्य: प्रशांत अपनी पढ़ाई पूरा करके मुंबई कमाने चला गया।
मिश्र वाक्य: प्रशांतने जैसे अपनी पढ़ाई पूरी की वह कमाने के लिए मुंबई चला गया।

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य

सरल वाक्य – अंकित के घर से बाहर निकलते ही बारिश होने लगी।
संयुक्त वाक्य – अंकित घर से बाहर निकला और बारिश होने लगी।

सरल वाक्य – सूर्य के उगते ही अंधकार दूर हो गया।
संयुक्त वाक्य – सूर्य उगा और अंधकार दूर हो गया।

सरल वाक्य – आयुष को देखते ही मैं उस पर मोहित हो गया।
संयुक्त वाक्य – मैंने आयुष को देखा और उस पर मोहित हो गया।

सरल वाक्य – मैं अपना शेष जीवन भारत में गुजरूँगा।
संयुक्त वाक्य – मैं भारत जाऊंगा और अपना शेष जीवन वहां गुजरूँगा।

सरल वाक्य – उसने होटल में आकर भोजन किया।
संयुक्त वाक्य – वह होटल में आया और उसने भोजन किया।

सरल वाक्य – प्रदीप आकर चला गया।
संयुक्त वाक्य – प्रदीप आया और चला गया।

सरल वाक्य – मोहित दिल्ली जाकर काम करने लगा है।
संयुक्त वाक्य – मोहित दिल्ली गया और काम करने लगा।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment