Sapne Me Kutte Ke Bachche Ko Dekhna

सपने में कुत्ते के बच्चे को देखना – Sapne Me Kutte Ke Bachche Ko Dekhna

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

कुत्ता वह जानवर है जो कई लोगों को पसंद होता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार कुत्ते को भैरव बाबा का अवतार माना गया है, अगर आपको सपने में कुत्ता दिखे तो यह एक शुभ संकेत माना जाएगा। कुत्तों की कई सारी नस्लें होती है पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने सपने में कौनसी नस्ल कुत्ता देखा है, सिर्फ इस बात से फर्क पड़ता है कि आपने किस रंग का कुत्ता देखा है या कुत्ते को झुण्ड में देखा है या फिर आपके पीछे भागते हुए देखा है। तो आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि सपने में कुत्ते के बच्चे को देखना या कुत्ते का झुंड देखना क्या दर्शाता है।

पौराणिक कथाओं में भी है कुत्तों का वर्णन

कुत्ता प्राचीन काल से ही मनुष्यों के साथ में रहता है धार्मिक पुस्तकों में भी कुत्तों से जुड़ी कई कथाओं का वर्णन किया गया है, साथ ही कुत्ते का बच्चा भी पौराणिक कथाओं में काफी महत्व रखता है। प्राचीन काल से ही हिन्दू धर्म में कुत्तो को महत्व दिया गया है, इन्हे भगवान् के रूप में देखा जाता है। विश्व का सबसे पुराना धर्म हिन्दू धर्म ही है जो ज्ञान विज्ञान से परिपूर्ण है, जिसमे आपको ज्योतिष, भूगोल, गणित, रसायन आदि से जुड़े शोध मिल जाएंगे जो आज भी काम आते हैं। वैसे ही हिन्दू धर्म के ग्रंथि में यह भी लिखा हुआ है की अगर आपके साथ कुछ घटना घटती है जैसे सपने में कुत्ते का बच्चा दिखता है, घर में कांच टूट जाता है आदि तो यह घटनाएँ किस प्रकार का संकेत हो सकती है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

सपने में कुत्ते के बच्चे को देखना

अगर आप शादीशुदा हैं और आपको सपने में कुत्ते का बच्चा दिखता है तो इसका मतलब है कि आपके घर में एक नन्हे से बच्चें का आगमन हो सकता है। शादी के बाद सबसे बड़ी खुशखबरी यही होती है कि घर में एक नन्हा सा मेहमान आने वाला है। जब घर में कोई बच्चा होता है तो उस घर का माहौल ही अलग होता है उस घर में खुशियाँ दो गुनी हो जाती है। बच्चे के साथ समय इतनी तेजी से निकलता है कि वक़्त का पता ही नहीं चलता। घर में एक सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है और मेहमानो का आना जाना भी लगा रहता है।

सपने में काला कुत्ता दिखना

अगर आपको सपने में काला कुत्ता दिखता है तो यह एक सकारात्मक बात हो सकती है इसका मतलब यह हो सकता है कि आपके बिगड़े हुए कार्य जल्द ही बन जाएंगे। समस्याए हर किसी के साथ होती है पर वक़्त से साथ सब ठीक हो जाता है, कभी कभी समय उम्मीद से ज्यादा लग जाता है परन्तु हमे कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। मान्यताओं की बात अलग है पर हमे हमेशा अपनी पूरी मेहनत और सकारात्मकता से बुरे वक़्त का सामना करना चाहिए। समस्याएं अनेक प्रकार की होती है पर ऐसा नहीं है की उनका कोई समाधान नहीं है।

सपने में काला कुत्ता दिखना

सपने में काला कुत्ता पीछे दौड़ते हुए दिखना

सपने में काला कुत्ता पीछे दौड़ते हुए दिखना एक शुभ संकेत माना जाता है और इसका मतलब होता है कि आपका मित्र आपको किसी परेशानी से बचाने वाला है। मित्र हर परेशानी में सबसे आगे खड़े होते है उन्हें बुरे समय में खोजने की जरूरत नहीं होती है वो हर समय आपके साथ रहते है। जीवन में एक सच्चा मित्र होना बहुत जरुरी है जो आपको हर वक़्त खुश रखे। मुसीबतो से बाहर निकाले। खुशियों में आपके साथ हसे, दुःख में आपको हँसाए और हौसला दें।

सफेद रंग का कुत्ता सपने में दिखना

अगर आपको सपने में सफेद रंग का कुत्ता दिखता है तो यह शांति का प्रतीक होता है जो यह दर्शाता है कि आपके अपनों से संबंध और मजबूत होने वाले हैं। सफेद रंग वैसे भी शांति का प्रतीक माना जाता है और आपने ऐसा कुछ सपना देखा है तो ये बहुत ही अच्छी बात है कि आपके जीवन में शांति आने वाली है। शांति और समृद्धि एक दूसरे के पूरक होते है, अगर आपके जीवन में शांति रहेगी तो आप समृद्ध भी होंगे और अपने जीवन में सफलता भी प्राप्त करेंगे। अपने सही समय का सकारात्मक उपयोग करें और अपने जीवन को सफल बनाए।

सपने में कुत्ते का काटना

अगर आपको सपने में कुत्ता काटता है तो यह इस बात को दर्शाता है कि आप के निकट भविष्य में कुछ परेशानियां आने वाली है। परेशानियों से बिलकुल भी नहीं घबराना चाहिए यह आपको और मजबूत बनाती है साथ भी अनुभव भी दे कर जाती है। किसी का भी जीवन बिना परेशानियों वाला नहीं है हर कोई किसी न किसी प्रकार की परेशानी से जूझ रहा है पर आगे वही बढ़ाता है जो ऐसे समय में अपने दिमाग से काम ले कर परेशानियों से हट कर निवारण पर ध्यान देता है।

सपने में कुत्ते का काटना

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment