सपने में किसी अजनबी लड़के को देखना

सपने में किसी अजनबी लड़के को देखना

No Comments

Photo of author

By Pooja Sharma

सपने हमें कई बार परेशान भी कर सकते हैं, हो सकता है आपको ऐसे सपने आते हो जिनका अर्थ ही आपको समझमे नहीआता है, कुछ समझे आए उससे पहले आपकी नींद खुल जाती हो। सपने हमें भविष्य का संकेत देते हैं जिन्हें समझ कर हम अपने निर्णय बदल सकते हैं ताकि आने वाली समस्याओं से बचा जा सके। स्वप्नशास्त्र हमें इन सब के बारे में जानकारी देता है कि रात को आने वाले सपनों का क्या अर्थ होता है। सपने कई प्रकार के हो सकते हैं यह वास्तविकता से पूर्ण रूप से विपरीत भी हो सकते हैं और वास्तविकता की तरह भी प्रतीत हो सकते हैं। सपने में हमें कुछ भी दिखाई दे सकता है, यह डरावने हो सकते हैं, साधारण हो सकते हैं। इन्हें समझे और अपने भविष्य को जाने, आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि सपने में किसी अजनबी लड़के को देखना किस बात का प्रतीक है।

सपने में किसी अजनबी लड़के को देखना

सपने में किसी अजनबी लड़के का दिखना शुभ माना जाता है यह इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में आपका कोई नया मित्र बन सकता है जो आपकी मुश्किल वक़्त में काफी मदद करने वाला है। कई ऐसी समस्याएँ होती है जिनके अकेले हल कर पाना सम्भव नहीं होता है या फिर कुछ लक्ष्य भी ऐसे होते हैं जिन्हें अकेले पाना सम्भव नहीं है। यदि आपको ऐसा सपना आता कि आप सपने किसी अजनबी लड़के को देखते हैं तो जल्दी ही आपको ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो आपकी मदद करेगा।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

सफेद कपड़े में अजनबी लडके का दिखना

अगर आपको सपने में कोई ऐसा लड़का दिखता है जिसने सफेद कपड़े पहन कर रखे हैं तो यह भी शुभ संकेत ही है, इसका अर्थ है कि भविष्य में ईश्वर आपकी मदद करेंगे और आपकी मनोकामनाएँ पूर्ण होगी। सफेद रंग शांति और उन्नति का प्रतीक होता है इसीलिए इस रंग के कपड़े में यदि आपको कोई अनजान लड़का अपने सपने में दिखाई दें तो आप पर जल्द ही भगवान की कृपा होने के योग बन रहें हैं और आपकी सारी मुश्किलें खत्म हो सकती है।

काले कपड़े में अजनबी लडके का दिखना

अगर आपको सपने में काले कपड़े में कोई अजनबी लड़का दिखाई देता है तो यह इस बात का प्रतीक है कि आप जल्द ही बुरी शक्तियों से घिरने वाले हैं और आपको किसी अपने से धोखा मिलने वाला है। जिस तरह सफेद रंग उन्नति का प्रतीक है उस प्रकार काला रंग अशांति और अशुभ होने का प्रतीक माना जाता है इसीलिए यदि सपने में इस रंग के कपड़े पहने कोई अजनबी दिखता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए तथा सोच समझ कर लोगों पर भरोसा करना चाहिए।

सपने में किसी अनजान व्यक्ति से बात करना

यदि अप ऐसा सपने देखने हैं जिसमे आप किसी इसे लडके से बात कर रहें हैं जिसे आप नहीं जानते हैं तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके रुके काम जल्द ही बनने वाले हैं। कई बार ऐसा होता है कि अत्यधिक मेहनत करने के बाद भी काम पुरे नहीं होते हैं या फिर विफल हो सकते हैं। ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है जैसे विद्यार्थी के साथ, व्यापारी के साथ, जॉब के अप्लाई करने वाले के साथ, शादी के साथी की तलाश करने वाले के साथ भी। पर यदि इन लोगों को ऐसा सपना आता है कि यह किसी अनजान व्यक्ति से बात कर रहें हैं तो उनके इस समस्या का अंत जल्दी ही होने वाला है।

इस लेख में बड़े ही आसान शब्दों में आपके सवालों का जवाब दिया गया है, हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और यह आपके लिए उपयोगी भी होगी।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment