S नाम की राशि क्या है?

S नाम की राशि क्या है?

No Comments

Photo of author

By Vishnu Singh Vaidya

हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है, जिसके लिए व्यक्ति के नाम, जन्मतिथि आदि का प्रयोग किया जाता है। और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है राशि। अगर आप नहीं जानते हैं कि राशि क्या है तो इस लेख में आपको आसानी से समझ आ जाएगा की राशि किसे कहते हैं और यदि आप S नाम की राशि क्या है? इस प्रश्न के उत्तर की तलाश में है तो आपको इसका उत्तर भी मिल जाएगा।

राशि किसे कहते हैं?

राशि व्यक्ति के जन्म के समय के आधार पर निर्धारित की जाती है। राशि का पता करने के लिए व्यक्ति के जन्म के समय को देखा जाता है फिर नाम का पहला अक्षर निर्धारित किया जाता है और नामकरण किया जाता है। कुल बारह राशियाँ होती है जिनके नाम निम्नानुसार है –

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

  • मेष राशि
  • वृष राशि
  • मिथुन राशि
  • कर्क राशि
  • सिंह राशि
  • कन्या राशि
  • तुला राशि
  • वॄश्चिक राशि
  • धनु राशि
  • मकर राशि
  • कुम्भ राशि
  • मीन राशि

S नाम की राशि क्या है 2023 मे?

अगर आप जानना चाहते हैं कि S नाम की राशि क्या है तो आपको बता दें कि जिनका नाम S से शुरू होता है उनकी राशि कुम्भ राशि होती है। कुम्भ राशि से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां आपको आगे पढ़ने के लिए मिल जाएंगी। जैसे कुम्भ राशि में कौन-कौन से अक्षर आते हैं? कुम्भ राशि के लोग कैसे होते हैं (S नाम वालो का स्वभाव कैसा होता है) आदि।

S नाम की राशि क्या है?

कुम्भ राशि में कौन-कौन से अक्षर आते हैं?

कुंभ राशि अक्षर : कुम्भ राशि वालो के नाम गू , गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द से शुरू होते हैं। S एक इंग्लिश शब्द है यदि इसे हिंदी में ट्रांसलेट किया जाएँ तो स होता हैं इसीलिए एस नाम वालो की राशि कुम्भ होती हैं।

कुम्भ राशि के आराध्य भगवान शिव जी होते हैं, इस राशि के लोगों का भाग्यशाली अंक 10 तथा 11 होता है। इनकी अनुकूल दिशा पश्चिम होती है, कुम्भ राशि वालो का शुभ रत्न नीलम होता है तथा राशि धातु चाँदी, सोना होती है। इनका अनुकूल वार बुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार है।

यह भी पढ़ें : मेष राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए

कुंभ राशि in English

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी होता है कि कुंभ राशि को इंग्लिश में क्या कहा जाता है? तो आपको बतादें कि कुंभ राशि को इंग्लिश में Aquarius (एक्वेरियस) कहते हैं।

कुम्भ राशि के लोग कैसे होते हैं (S नाम वालो का स्वभाव कैसा होता है)

आइये जानते हैं कि कुम्भ राशि के लोग कैसे होते हैं (S नाम वालो का स्वभाव कैसा होता है)

जिन लोगों की राशि कुम्भ होती है तथा जिनके नाम का पहला अक्षर S होता है, वह स्वभाव से गंभीर और संवेदनशील हो सकते हैं। यह हसमुख होने के साथ-साथ अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं पर यह सफलता जरुर पा सकते हैं। इनका स्वभाव कुछ अजीब हो सकता है क्योकि यदि यह प्यार करते हैं तो भी पुरे दिल से करते हैं और नफरत करते हैं तो भी पुरे दिल से ही करते हैं। यह थोड़े स्वाभिमानी हो सकते हैं और इनका व्यवहार अपनी एक अलग ही छाप छोड़ता हैं।

FAQs

S नाम की लड़कियां कैसे होती है?

S नाम की लड़कियां समझदार होती है और इनमे लीडरशिप करने की योग्यता होती है।

कुंभ राशि से क्या क्या नाम बनते हैं?

गुंजन, गौरव, सौरभ, शुभम आदि।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment