Ranji Trophy Kitne Over Ka Hota Hai

Ranji Trophy Kitne Over Ka Hota Hai – रणजी ट्रॉफी कितने ओवर का होता है?

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

भारत में क्रिकेट एक धर्म है और क्रिकेट का विश्व कप एक महाकुम्भ जिसका मजा सारी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि भारत में राष्ट्र स्तरीय टीम बनाने के लिया खिलाडियों का चयन केसे किया जाता है? देश में छुपे हुए क्रिकेट के हुनर को ढूढने के लिए कई सारी घरेलु क्रिकेट स्पर्धाये आयोजित की जाती है। इन्ही में से एक है रणजी ट्रॉफी। आइये जानते है, क्या है रणजी ट्रॉफी व इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य तथा Ranji Trophy Kitne Over Ka Hota Hai – रणजी ट्रॉफी कितने ओवर का होता है?

रणजी ट्रॉफी क्या है?

रणजी ट्रॉफी भारत की एक घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है। यह भारत के संघों/राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों के बीच में खेला जाता है। यह प्रतियोगिता भारतीय क्रिकेट के पितामह कहे जाने वाले जामनगर के महाराजा कुमार रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया है। इन्हें “रणजी” और “स्मिथ” नाम से भी जाना जाता था। रणजी ट्रॉफी का पहला मैच 4 नवंबर 1934 को चेपक के मैदान पर मद्रास और मैसूर के बीच खेला गया था।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

रणजी ट्रॉफी का प्रारूप दो चरणों में होता है। पहले चरण में राउंड-रॉबिन लीग मैच खेले जाते हैं दूसरे चरण में यह नॉक-आऊट हो जाता है। राउंड रोबिन मैच के लिए चार दिन और नॉकआउट मैच के लिए यह सीमा पांच दिन है। इसमें प्रत्येक टीम को दो बार बल्लेबाज़ी और दो बार गेंदबाज़ी करनी होती है। नॉकआउट चरण में यदि मैच ड्रॉ रहता है तो पहली पारी के आधार पर टीम को जीत मिलती है। आइये आगे जानते हैं रणजी ट्रॉफी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और रणजी ट्रॉफी कितने ओवर का होता है?

Ranji Trophy Kitne Over Ka Hota Hai

रणजी ट्रॉफी 90 ओवर का होता है। इसमें प्रत्येक टीम को दो बार बल्लेबाज़ी और दो बार गेंदबाज़ी करनी होती है।

रणजी ट्रॉफी के रोचक तथ्य –

  • रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन वासिम जाफर (12,038) ने बनाये थे।
  • मुंबई की टीम ने लगातार 41 बार रणजी ट्रॉफी जीती है और लगतार 15 बार प्रतियोगिता जितने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
  • रणजी ट्रॉफी अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 एवं ओपन ऐज केटेगरी में होता है।
  • रणजी ट्रॉफी का ट्रायल राज्य स्तर पार हर साल होता है। जिसमे राज्य के क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सेलेक्टर आते हैं।
  • अंडर 23 खिलाडी के प्लेयिंग इलेवन में सिलेक्टेड खिलाडी को 17,500 और रिजर्व खिलाडी को 8,750 प्रति दिन के मिलते है।
  • अंडर 19 खिलाडी के प्लेयिंग इलेवन में सिलेक्टेड खिलाडी को 10,500 और रिजर्व खिलाडी को 5,250 प्रति दिन के मिलते है।
  • अंडर 16 खिलाडी के प्लेयिंग इलेवन में सिलेक्टेड खिलाडी को 3,500 और रिजर्व खिलाडी को 1,750 प्रति दिन के मिलते है।
  • 8 रणजी मैच खेलने वाले खिलाडी को 3,500 रूपए और 16 मैच खेलने वाले रणजी खिलाडियों को 5,500 रूपए पेंशन मिलती है।

FAQs

रणजी ट्रॉफी सबसे ज्यादा कौन जीता है?

रणजी ट्रॉफी पर सबसे ज्यादा बार अपना हक़ जताने वाली टीम मुंबई है। इन्होंने लगातार 41 बार रणजी ट्रॉफी जीती है।

मध्यप्रदेश में रणजी ट्रॉफी की शुरुआत कब हुई?

मध्यप्रदेश की टीम ने सर्वप्रथम सन 1999 में कर्नाटक के साथ फाइनल खेला था।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment