राम दरबार की फोटो कहां लगाएं?

इस दिशा में लगाए राम दरबार की तस्वीर कुछ ही दिनों में बरसने लगेगी कृपा

No Comments

Photo of author

By Pooja Sharma

हिन्दू धर्म के प्रमुख भगवान भगवान श्री राम की फोटो घर में लगाने से उनकी कृपा दृष्टि उनके भक्त पर बनी रहती है, पर फोटो को सही दिशा में लगाने से जल्द ही भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और आसानी अपने भक्त की सारी समस्या दूर कर देते हैं इसीलिए कहा जाता है कि घर में भगवान राम की फोटो या राम दरबार की फोटो जरुर लगाना चाहिए और प्रतिदिन समय के अनुसार उनकी पूजा अर्चना करना चाहिए ताकि प्रभु राम की कृपा बनी रहे हैं।

राम जी भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं, जिन्हें पुरे संसार में पूजा जाता है तथा एक आदर्श राजा, योद्धा, पुत्र, पति के रूप जाना जाता है। इसके लिए इनकी फोटो को घरो में लगाया जाता है तथा इनकी पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही राम दरबार के फोटो का भी अत्यधिक महत्व है, इस फोटो में श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और भक्त श्री हनुमान जी शामिल होते हैं।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

आज आप जानेंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार राम दरबार की फोटो को कहां लगाना चाहिए? तथा राम दरबार का फोटो लगाने से क्या लाभ होते हैं?

राम दरबार के फोटो को पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए, यानिकी आपके घर की वह दिवार जो पूर्ण में स्थित है उस पर राम दरबार का फोटो लगाना चाहिए यह अत्यधिक शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा राम दरबार के फोटो को इसी दिशा में लगाना चाहिए ऐसा करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

प्रतिदिन इस फोटो के दर्शन करना चाहिए, घर में इस फोटो की स्थापना करने से सारी नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घर परिवार के सारे संकट खत्म हो जाते हैं साथ ही आर्थिक तंगी, अस्वस्थता जैसी समस्या का भी अंत होता है और परिवार को खुशहाली मिलती है।

कैसे करे स्थापना?

राम दरबार के फोटो की स्थापना करने से पहले यह सुनिश्चित कर ले कि वह दिन शुभ हो किसी भी अशुभ दिन पर राम दरबार के फोटो की स्थापना नहीं करना चाहिए। स्थापना से पहले फोटो पर गंगा जल छिड़कना चाहिए उसके बाद फोटो को दिवार पर लगाना चाहिए तथा इसके बाद भगवान की पूजा कर उन्हें तिलक लगा कर प्रशाद वितरण करना चाहिए।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment