राजनीति विज्ञान क्या है

राजनीति विज्ञान क्या है, अर्थ एवं परिभाषा

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

आज का टॉपिक राजनीति विज्ञान क्या है, अर्थ एवं परिभाषा लिखिए ।

राजनीति विज्ञान क्या है?

राजनीति विज्ञान में राजनैतिक पक्ष का अध्ययन किया जाता है। मानव ने अपना राजनैतिक जीवन जिन संस्थाओं के अंतर्गत प्रारम्भ क्या है उनका ज्ञान होना बेहद जरुरी है और राजनीति विज्ञान में राज्य, केंद्र और विश्वस्तरीय सरकारों का अध्ययन किया जाता है। मानव एक राजनैतिक तथा सामजिक प्राणी है। इसके लिए इसका अध्ययन जरुरी है, राजनीती विज्ञान में कई क्षेत्रो में अध्ययन किया जाता है, राजनीतिक चिन्तन, राजनीतिक सिद्धान्त, राजनीतिक दर्शन, राजनीतिक विचारधारा, संस्थागत या संरचनागत ढाँचा, तुलनात्मक राजनीति, लोक प्रशासन, अन्तरराष्ट्रीय कानून और संगठन आदि।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

अरस्तू को राजनीति विज्ञान का पिता माना गया है, राजनीतिक सिद्धांतो के निर्माण में कई विद्वानों के हाथ रहा है जैसे – प्लेटो, अरस्तू, सिसरो, सन्त अगस्टीन, एक्विनास, रूसो, मॉन्टेस्क्यू, कान्ट, ग्रीन आदि। अरस्तू ने राजनीति विज्ञान का पहला ग्रंथ “द पॉलिटिक्स” लिख कर समाज को दिया था।

राजनीति विज्ञान का अर्थ

राजनीति को इंग्लिश में ‘पॉलिटिक्स‘ (Politics) कहा जाता है, यह पॉलिटिक्स शब्द यूनान की भाषा से लिया गया है जिसे पोलिस कहा जाता है। तथा यूनान की भाषा में पोलिस का अर्थ नगर-राज्य होता है। तथा समय के साथ इसे ‘राजनीति विज्ञान‘ कहा जाने लगा है।

राजनीति-शास्त्र की परिभाषा

  • गैरिस के अनुसार – “राजनीतिशास्त्र राज्य को एक शक्ति संस्था के रूप में मानता है, जो राज्य के समस्त संबंधों, उसकी उत्पत्ति, उसके स्थान, उसके उद्देश्य, उसके नैतिक महत्व, उसके आर्थिक समस्याओं, उसके वित्तीय पहलु आदि का विवेचना करता है।”
  • पाल जेनेट के अनुसार – “राजनीति विज्ञान समाज विज्ञान का वह अंग है, जिसमें राज्य के आधार पर सरकार के सिद्धान्तों पर विचार किया जाता है।”
  • लॉसवेल के अनुसार – “राजनीति विज्ञान का अभीष्ट वह राजनीति है, जो यह बताएं कि कौन, क्या, कब और कैसे प्राप्त करता है ।”
  • रॉबर्ट ए. ढहन के अनुसार – ” किसी भी राजनीतिक व्यवस्था में शक्ति शासन अथवा सत्ता का बड़ा महत्व है ।”
  • गार्नर के अनुसार – “राजनीति विज्ञान का प्रारम्भ और अन्त राज्य से होता है।”
  • डीमॉक के अनुसार – “राजनीति विज्ञान का सम्बन्ध राज्य तथा उसके साधन सरकार से है।”

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment