पृथ्वी का वजन कितना है?

जानिए कितना है हमारी पृथ्वी का वजन

No Comments

Photo of author

By Mridul Navgotri

पृथ्वी सूरज के पास का तीसरा ग्रह है। यह एक मात्र ग्रह है जिस पर ऑक्सीजन और पानी है जिस कारण जीवन मुमकिन है। हमारे ग्रह की उम्र 4.54 बिलियन वर्ष है। यह अपने अक्ष पर लगभग 1000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से घूमती है। अपनी धुरी पर घूमते हुए धरती सूर्य का चक्कर लगती है जिस कारण पृथ्वी पर रात और दिन होते हैं। आज हम जानेंगे की पृथ्वी का वजन कितना है?

पृथ्वी का वजन कितना है?

पृथ्वी का वजन 5,972,000,000,000,000,000,000 टन है जिसे हम 5.972 × 10^24 किलोग्राम भी लिख सकते हैं। पृथ्वी का अपना उपग्रह चन्द्रमा है जो की इसके चक्कर लगाता है। हमारे ग्रह को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 365 दिन और 6 घंटे लगते हैं। पहले यह माना जाता था की पृथ्वी समतल है परन्तु वैज्ञानिको की खोज से यह पता चला की समतल नहीं बल्कि गोल है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

पृथ्वी से जुड़ी अन्य जानकारियाँ

  1. हमारे ग्रह को नीला ग्रह भी कहा जाता है जो की इस पर चारो तरफ मौजूद पानी के होने से है तथा हमारी पृथ्वी आसमान से भी नीली दिखाई पड़ती है।
  2. पृथ्वी की गति कम हो रही है। इस कारण हो सकता है कि भविष्य में एक दिन की लम्बाई 24 घंटे से बढ़कर 25 घंटे हो जाए।
  3. हम पृथ्वी के एक छोटे से हिस्से में निवास करते हैं क्योंकि इसका ज़्यादातर हिस्सा पानी और बर्फ से ढका हुआ है।
  4. हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है जिस कारण यहाँ मौसम में बदलाव आते हैं। अगर पृथ्वी झुकी हुई न होती तो जहाँ गर्मी है वहाँ गर्मी ही होती और जहाँ ठंड है वहाँ ठंड ही होती।
  5. असल में एक साल में 365.2564 दिन होते हैं जिसे हर 4 साल में लिप ईयर के तौर पर फरवरी में एक दिन जोड़ कर पूरा किया जाता है।
  6. पृथ्वी को धरती माता भी कहा जाता है और इसकी पूजा की जाती है। यह एकमात्र ग्रह है जिसका नाम किसी देवता या भगवान के नाम पर रखा गया है।
  7. पृथ्वी पर सबसे ज़्यादा वर्षा मेघालय के मासिनराम में होती है। यहां पर इतनी वर्षा होने का कारण पहाड़िया हैं और हर वर्ष यहां 11,871 मिमी वर्षा होती है।
  8. पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण है जिस कारण हर चीज़ इस पर ठहरी हुई है। यदि यह अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति खो दे तो हर चीज़ आसमान में चली जाएगी और कभी फिर वापिस पृथ्वी पर नहीं आ पाएगी।
  9. आकाश में उड़ते जहाजों ऊंचाई 60 हजार फीट (18 किलोमीटर) से ज़्यादा नहीं होती।
  10. 36 हजार किलोमीटर ऊँची फैंकी गयी चीज़ कभी पृथ्वी पर वपिस नहीं आ सकती क्योंकि वह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बाहर चली जाती है।

FAQs

पृथ्वी का वजन कितना है?

पृथ्वी का वजन 5,972,000,000,000,000,000,000 टन है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment