पृथ्वी पर सबसे पहला धर्म कौन सा है?

पृथ्वी पर सबसे पहला धर्म कौन सा है?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

आज का प्रश्न है कि पृथ्वी पर सबसे पहला धर्म कौन सा है?

पृथ्वी पर सबसे पहला धर्म कौन सा है?

पृथ्वी पर सबसे प्राचीन धर्म सनातन धर्म है, जिसे हम हिन्दू धर्म के नाम से भी जानते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह 15 हजार वर्ष पुराना है। हिन्दू धर्म के सबसे ज्यादा अनुयायी भारत में निवास करते हैं, भारत के अलावा यह नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। हिन्दू धर्म का कोई संस्थापक नहीं है क्योकि हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है। यह आदि काल से ही चला आ रहा है। वर्तमान में यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। हिन्दू धर्म में मूर्ति पूजा की जाती है तथा कई तरह की अलग-अलग पद्धतियों का भी पालन किया जाता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

हिन्दू धर्म में 4 वेद, 6 शास्त्र, 18 पुराण, 18 स्मृतिया, 108 उपनिषद है। इन पुस्तको से यह मालूम पड़ता है कि हिन्दू धर्म में लोगों को वर्षो पहले ही चिकित्सा, खगोल, रसायन सभी प्रकार के विज्ञान का ज्ञान था। जो आज भी प्रयोग में लिया जाता है। हिन्दू धर्म वर्षो से आक्रांताओं के हमलो को झेल रहा है जिस कारण हिन्दू धर्म की संस्कृती को काफी नुकसान हुआ है, कई मन्दिरों को तोड़ दिया गया है तथा नालंदा विश्वविद्यालय पर भी हमला कर उसके पुस्तकालय को नष्ट कर दिया गया था जहाँ विश्व भर के विधार्थी आते थे तथा अनेक प्रकार की पुस्तके मौजूद थी। हिन्दू धर्म के अनुयायी हमेशा से ही उदारता और सहिष्णुता का पालन करते आये हैं।

हिन्दू मन्दिरों के अवशेष आज भी भारत से हजारो किलोमीटर दूर मिलते हैं इसका यह अर्थ है कि हिन्दू धर्म आज की तुलना फे ज्यादा क्षेत्रो तक फैला हुआ था। हिन्दू मन्दिरों की संरचना यह दर्शाती है प्राचीन काल में भी अद्भुत तथा सुंदर मंदिर बनने की योग्यता हिन्दुओ के पास थी। कुछ ऐसे मंदिर आज भी उपस्थित है जिन्हें देख कर प्रतीत होता है कि इन्हें बिना आधुनिक संसाधनों के बनाना नामुमकिन है।

केवल हिन्दू धर्म ही एकमात्र ऐसा धर्म है जिसकी पुस्तको में आपको ग्रहों की स्तिथि, औषधि, शल्य चिकित्सा, के बारें में पढ़ने के लिए मिल जाता है। हिन्दू धर्म प्राकृतिक वस्तुओ की भी पूजा की जाती है जैसे पेड़, नदी आदि।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment