हमारे गाँव में बरगद का पेड़ 150 साल से भी पुराना है। ये तो आपने किसी न किसी से जरूर सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि लोगों को किसी पेड़ की आयु के बारे में कैसे पता लगता है? क्यूंकि पेड़ तो निर्जीव है और अपनी उम्र बता नहीं सकता! तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पेड़ की आयु कैसे ज्ञात की जाती है?
पेड़ की आयु कैसे ज्ञात की जाती है?
पेड़ की आयु निकालने के लिए आप नीचे दिये गये इन तीन तरीको का प्रयोग कर सकते हैं।
ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!जानकारी जुटा कर
यह विधि एक साधारण विधि है इसमें आप पेड़ के स्थान के आस पास रह रहें लोगो से उस पेड़ के रोपै जाने की अवधि पता कर पेड़ की उम्र निकाल सकते हैं। बस आपको यह पता करना है कि पेड़ को कब रोपा गया है।
पेड़ की मोटाई के द्वारा
एक पेड़ की सालाना औसत चौड़ाई पता करें और फिर उस पेड़ की पूरी मोटाई से गुणा कर उसकी उम्र जान सकते है, किसी भी पेड़ की सालाना ओसतन चौड़ाई ज्ञात करने के लिए आप इन्टरनेट की सहायता ले सकते हैं।
पेड़ के छल्लों को गिनें
यह तरीका ज्यादा सटीक नही है, इसमें आपको पेड़ के कटे हुए तने पर मोजूद छल्लो को गिनना होता है क्योकि बहुत से पेड़ हर एक साल में एक छल्ले का निर्माण करते हैं। पर यदि पेड़ जीवित है तो आप पेड़ की मुख्य शाखा (Trunk) में अपनी छाती की ऊँचाई से ऊपर की और जो उभरे हुए जो छल्ले है उन्हें गिनें तथा पेड़ के सिरे को भी शामिल करने के लिए अपनी पूरी गिनती में “1” को जोड़ें इस प्रकार आप पेड़ की उम्र ज्ञात कर सकते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –