मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं?

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं? आपका भी है यही सवाल? तो अपनाइये ये बेस्ट तरीके!

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

आज के समय में विद्यार्थियों द्वारा पूछे जाने वाला प्रश्न यही है, कि मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं? क्या आपको पढ़ाई करते समय अपना ध्यान लगाने में समस्या आती है? वैसे यह कोई चिंता की बात नहीं है, यह लगभग सभी के साथ होता है। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए आपको बस अपना पढ़ाई करने का तरीका बदलना होगा। एक अच्छी और शांत जगह का चयन करें और पढ़ने का एक नया तरीका अपनाए। चलिए आज इसी पर चर्चा करते हैं।

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं?

इस प्रश्न का उत्तर आपको नीचे लिखे चरणों में मिल जायेगा और आप अच्छे से पढ़ाई में अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

टाइम टेबल बनाए

अगर आप कम समय में अपना कोर्स पूरा करना चाहते हैं तो आप एक समय सारणी बनाये। जिसमे निश्चित अंतराल में ब्रेक रखें ताकि आपका दिमाग आराम कर सकें। दिमाग को आराम देना आलस नही कहलाता है आप लगातार कोई कार्य नही कर सकते है। निश्चित समय के बाद विषयों में बदलाव करे जिससे आपका मन बोरियत मासूस नहीं करेगा एवं विषय में बदलाव आपके मस्तिष्क में नयी उमंग जाग्रत करेगा।

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं?
टाइम टेबल बनाए

यह भी देखें: Daily Routine Time Table In Hindi

आंतरिक विश्लेषण करे

अपने पढ़ाई के तरीके का विश्लेषण कीजिये, कि आप कितनी देर तक बिना थके ध्यान लगा कर पढ़ सकते हैं। मान लेते हैं की आप की पाठ्यपुस्तक के 20 पृष्ठ पढ़ने के बाद बोर होते है, तो पढ़े गए पृष्ठों से जुड़े प्रश्न- उत्तर हल करें। यदि उन पृष्ठों में कोई आंकड़े हैं तो उसका चार्ट बना कर याद करने की कोशिश करें, इसके बाद विषय का अध्ययन करें।

आंतरिक विश्लेषण करे
आंतरिक विश्लेषण करे

अन्य बातों की चिंता करने और उनके बारे में सोचने के लिए अलग समय निकालें

हम इस दुनिया में अकेले नहीं है और हमारे आसपास एक दुनिया है जिससे जुड़ी बातों के बारे में हमेशा सोचते रहते हैं। हम सोचते हैं, कि हमारे विचार हमारे काबू में नहीं है और आप Overthinking करते रहते हैं। यदि आपको पढाई के समय मन में किसी अन्य बात का ख्याल आता है तो मन को समझाइए की और उस बारे में सोचना बंद करे ऐसा करने में आपको कठिनाई हो सकती है पर मन को काबू में रखना जरुरी है।

overthinking
overthinking

अपने लिए इनाम रखे

कभी-कभी स्वयं को एक धक्का लगाने की आवश्यकता होती है। यह किस प्रकार का होगा यह आपको तय करना होगा। स्वयं को प्रेरित करें की अगर मै इतना पाठ्यक्रम ख़त्म कर लूंगा तो एक आइसक्रीम खाऊंगा या जो भी आप चाहे वह कर सकते हैं। अपना पसंदीदा संगीत सुन सकते हैं या शॉपिंग के लिए जायेंगे। अपने माता-पिता से पूछे की वे इस काम में आपकी क्या सहायता कर सकते हैं।

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं?
अपने लिए इनाम रखे

निष्कर्ष:

और अंत में एक बोनस टिप आपके लिए यह है, की आप जहाँ पर भी पढाई करते हैं वहां एक दिवार पर अपने लक्ष्य का फोटो लगा ले जैसे आप कितने प्रतिशत अंक पाना चाहते है या आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तेयारी कर रहे हों तो उसका नाम बड़े से अक्षरों में लिख कर चिपका ले। इससे आप आपको याद रहेगा की आपका लक्ष्य क्या है।

FAQs

पढ़ाई में मन न लगने का कारण क्या है?

आसपास का वातावरण सही न होना।

पढ़ाई में कमजोर उसे तेज कैसे बनाए?

नियमित तय घंटे पढ़ाई करें, और रीवीजन करें।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment