नार्मल प्लेटलेट्स कितनी होनी चाहिए?

नार्मल प्लेटलेट्स कितनी होनी चाहिए?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

आज आप जानेंगे कि नार्मल प्लेटलेट्स कितनी होनी चाहिए? प्लेटलेट्स शरीर की वो कोशिकाएं है जो ब्लीडिंग होने पर उसे रोकने का काम करती है तथा इंजरी होने पर यह सेल्स ब्लीडिंग वाले हिस्से पर पहुंचकर ब्लड को रोकने का काम करते हैं।

नार्मल प्लेटलेट्स कितनी होनी चाहिए?

एक सामान्य व्यक्ति का प्लेटलेट काउंट 150,000 से 450,000 प्रति माइक्रो-लीटर ब्लड होना जरुरी है। प्लेटलेट्स के कम होने के कारण शरीर ब्लीडिंग को रोक पाने में असमर्थ रहता है तथा शरीर की इम्युनिटी भी काफी कम हो जाती है, शरीर में अगर प्लेटलेट्स बहुत ही कम हो जाए तो मौत भी हो सकती है। डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टायफस, टायफॉइड जैसी बीमारियों में प्लेटलेट्स कम हो सकती हैं।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

प्लेटलेट्स कम होने के लक्षण

  • शरीर पर लाल रंग के दाने।
  • मसूड़ों से ब्लीडिंग।
  • मल मूत्र में खून आना।
  • खून की उल्टी होना।
  • आंतरिक ब्लीडिंग ।
  • महिलाओं में पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग।
  • पेटीचिया का हो जाना।

प्लेटलेट बढ़ाने के उपाय 

  • पपीते के पत्तों का जूस।
  • कीवी का जूस।
  • गिलोय का जूस।
  • वीट ग्रास वीट ग्रास प्लेटलेट्स गिनती बढ़ाने में मददगार है।
  • अनार और चुकंदर का जूस।
  • नारियल पानी।

FAQs

प्लेटलेट्स की कमी के कारण क्या होता है?

प्लेटलेट्स की कमी के कारण ब्लड के थक्के नहीं बनते है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment