Neet Ke Liye 12th Me Kitne Marks Chahiye

NEET Ke Liye 12th Me Kitne Marks Chahiye?

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी), भारतीय मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए योग्यता परीक्षा है। यह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है। एक उम्मीदवार जो चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहता है, उसके द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं में अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी के अध्ययन के साथ ही इन विषयों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस पोस्ट में आप जानेंगे कि NEET Ke Liye 12th Me Kitne Marks Chahiye? व नीट 2022 की प्रमुख तिथियां क्या हैं?

NEET Ke Liye 12th Me Kitne Marks Chahiye?

यदि कोई नीट की परीक्षा में शामिल होना चाहता है, तो उसे निम्नलिखित मापदंडों का ध्यान देना होगा

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

  • परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है|
  • उम्मीदवार को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / जैव-प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी विषयों में पृथक-पृथक रूप से उत्तीर्ण होना चाहिए और योग्यता परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / जैव-प्रौद्योगिकी में एक साथ न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए।
  • कक्षा 12 वी में, सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को न्यूनतम 50%, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग वर्ग से संबंधित छात्रों के लिए 40%, विकलांग उम्मीदारों के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।
  • 31 दिसंबर, 2022 तक 17 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो।
  • एक उम्मीदवार जो 2022 में कक्षा 12 वीं की परीक्षा दे रहा है और जिसका परिणाम प्रतीक्षित है, वह नीट 2022 के की परीक्षा में शामिल हो सकता है, लेकिन यदि वह आवश्यक उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करता है, तो वह पात्र नहीं है।

नीट परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियाँ-

NTA द्वारा नीट 2022 परीक्षा की तारीख और संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। NEET 2022 अब 17-जुलाई-2022 को आयोजित की जावेगी और परीक्षा पंजीकरण 20-मई-2022 को बंद होगा। नीट 2022 की महत्वपूर्ण तिथियों को आप नीचे देख सकते हैं-

  • आवेदन पत्र जारी करना : 06 -अप्रैल-2022
  • फॉर्म भरने की अंतिम तिथि : 20-मई-2022
  • प्रवेश पत्र जारी करना : जारी होना शेष
  • नीट परीक्षा की तारीख : 17-जुलाई-2022
  • उत्तरों का प्रदर्शन : जारी होना शेष
  • उम्मीदवारों से अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्रतिक्रिया और टिप्पणियां : जारी होना शेष
  • अंतिम उत्तर कुंजी का प्रदर्शन : जारी होना शेष
  • परिणाम की घोषणा : जारी होना शेष

तो दोस्तों यह थी जानकारी नीट 2022 की परीक्षा के सम्बन्ध में आशा है आपको आपके प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे।यदि आप नीट 2022 की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो ज्ञानग्रंथ टीम की ओर से आपको शुभकामनाये।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment