नीलकंठ पक्षी के दर्शन से क्या होता है

नीलकंठ पक्षी के दर्शन से क्या होता है?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

भारत में कई तरह पक्षी पायें जाते हैं, कुछ सुंदर कुछ खतरनाक तथा अलग-अलग आकार के और अनेक प्रकार कि प्रजातियों के भिन्न भिन्न पक्षी भारत में निवास करते हैं। हिन्दू धर्म में पक्षियों का भी विशेष महत्व है तथा उनसे जुडी हुई कई कहानियाँ तथा मान्यताएं आपको देखने के लिए मिल जाएँगे। भारत में एक पक्षी कि नीलकंठ नामक प्रजाति पायी जाती है और माना जाता है की इसका दर्शन अत्यधिक शुभ है और यदि यह पक्षी दशहरे के पर्व पर दिखाई दें तो यह और भी शुभ माना गया है। आयें जानते है की नीलकंठ पक्षी के दर्शन से क्या होता है?

नीलकंठ पक्षी सारांश

नीलकंठ का इंग्लिश नामIndian roller
नीलकंठ पक्षी का आकार26-27 सेंटीमीटर लम्बा
आवासदक्षिण पश्चिम एशिया
नीलकंठ का वजन150 ग्राम तक

नीलकंठ पक्षी कि पहचान

नीलकंठ पक्षी का आकार 28 सेंटीमीटर तक होता है तथा पक्षी के सर और पंख का रंग नीला होता है एवं इस पक्षी का गला हल्के भूरे रंग का होता है। इस पक्षी कि चोंच का रंग काला होता है, यह तारो पर बैठे हुए, तथा जंगलो में दिखाई देते हैं। यह कीड़े, बीज आदि खा कर अपना जीवन व्यक्ति करते है और आसानी से उड़ते हुए कीड़ो को पकड कर उनका शिकार कर लेते हैं। यह पक्षी अधिकांश खेतों में कीड़ों का शिकार कर फसल कि रक्षा करते हैं। इनके प्रजनन का समय मई से जून होता है तथा यह अधिकांश पक्षियों कि तरह घोसलें में ही अंडा देते हैं। यह पेड़ के मध्य में तने के छेद में भी घोसला बना सकते है, मादा एक बार में 4 अंडे दे सकती है, इस अंडे से 2 माह बाद चूजा निकलता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

यह भी जाने : जानिए सपने में शिवलिंग और नंदी दिखना किस बात का प्रतीक है?

नीलकंठ पक्षी के दर्शन से क्या होता है?

हिन्दू धर्म में नीलकंठ को भगवान शिव का रूप माना गया है, इस भगवान शिव का एक नाम नीलकंठ भी है और यदि यह पक्षी दशहरे के दिन दिखाई देता है तो मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति को के तरह के लाभ मिल सकते है।

आर्थिक लाभ

यदि नीलकंठ पक्षी दशहरे के दिन दिखाई देता है तो ऐसा माना की व्यक्ति को आर्थिक लाभ मिलने वाला है, अगर कोई व्यक्ति घर से निकलता है और उसे इस पक्षी के दर्शन हो जाते हैं तो उसे अवश्य धन लाभ का लाभ होता है।

विवाह के योग

अगर किसी कुंवारी कन्या को इस पक्षी के दर्शन होते हैं और वह विवाह योग्य है तो उसका विवाह अवश्य ही शीघ्र अति शीघ्र होने वाला है और यदि पक्षी बाई तरफ दिखाई दें तो उसे एक सज्जन और हर इच्छा पूरी करने वाला पति मिलता है।

यह भी पढियें : ये हैं दुनिया के 10 सबसे सुंदर पक्षी

रिश्तों में मधुरता

अगर किसी व्यक्ति के पीछे उसे यह नीलकंठ पक्षी दिखाई दें तो यह इस बात का संकेत है की उसके उन रिश्तों में फिर से मधुरता आने वाली है जो कई दिनों से बिगड़े हुए है, और वह रिश्ता वापस मिलने वाला है।

वैवाहिक जीवन में सुख

यदि किसी व्यक्ति के कंधे पर यह पक्षी आकर बैठ जाता है तो उसे जरुर कुछ कुश खबर मिल सकती है और यदि किसी महिला के कंधे पर यह पक्षी बैठ जाता है तो उसका वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाता है और उनके रिश्ते में किसी तरह कि कोई अनबन नही होती है।

निष्कर्ष

नीलकंठ पक्षी का दिखना अत्यधिक शुभ माना गया है, परन्तु आज के समय में यह पक्षी आसानी से देखने को नही मिलता है क्योकि इनकी संख्या में काफी कमी आ गयी है और इनकी आबादी काफी तेजी से कम हो रही है। अगर आप इस बारें में जान गये हैं की नीलकंठ पक्षी के दर्शन से क्या होता है? तो इस जानकारी को जरुर शेयर करें।

FAQs

नीलकंठ पक्षी का दूसरा नाम क्या है?

नीलकंठ पक्षी का दूसरा नाम इंडियन रोलर चिड़िया (Indian Roller Bird) है।

क्या नीलकंठ पक्षी देखना शुभ है?

जी हाँ! नीलकंठ पक्षी का दशहरे के दिन दिखना सुख माना गया है।

नीलकंठ क्या खाता है?

नीलकंठ कीड़ें मकोड़े खाता है।

नीलकंठ किसका अवतार है?

नीलकंठ भगवान शिव का अवतार माना गया है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment