नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?

नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

बिहार में स्तिथ नालंदा विश्वविद्यालय विश्व का सबसे पुराना विश्वविद्यालय रहा है इसे आक्रांताओ द्वारा एक बार नष्ट भी किया जा चुका है। यह अति प्राचीन और शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र था । क्या अप जानते है की नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी? और इसे नष्ट करने वाला कौन था? अगर नही तो आइये जानते है।

नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?

नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 5वी शताब्दी में कुमारगुप्त प्रथम द्वारा की गयी थी । कुमारगुप्त प्रथम गुप्त राजवंश के राजा थे। उस समय यहा 10000 से अधिक छात्रो को पढ़ाने के लिए लगभग 2000 शिक्षक उपस्तिथ थे। गुप्तवंश के खत्म होने बाद आने वाले अगले शासको ने भी इस विश्वविद्यालय का संरक्षण किया ।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास एवं महत्वपूर्ण जानकारियाँ

बिहार की राजधानी पटना से सिर्फ 95 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था। 1193 में आक्रांताओ ने इसे नष्ट कर दिया था जिसके बाद यहाँ पर इसके केवल खंडहर शेष है जिसे यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया गया है। यह उस समय का विश्व का सबसे बड़ा शिक्षा का केंद्र था और साथ ही यहां भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, वास्तुकला को देखा जा सकता है। यहाँ जो पुस्तकालय था वहा तीन लाख से अधिक पुस्तके थी और तीन सौ कमरे एवं सात विशाल कक्ष थे। इस पुस्तकालय में आक्रांताओ द्वारा आग लगा दी गयी थी तब वहा की किताबे लगभग 6 माह तक जलती रही थी । वर्तमान में नालंदा विश्वविद्यालय केवल लगभग 12 हेक्टेयर का खंडहर बन कर रह गया है। जो प्राचीन समय में इससे काफी विशाल था। इस जगह कोरिया, मंगोलिया, जापान, चीन, तिब्बत, श्रीलंका, वृहत्तर भारत और भारत के विभिन्न भागों से छात्र पढ़ने आते थे.और साथ ही बोद्ध धर्म के प्रचार के लिए यहाँ से विभिन्न भागों में जाया भी करते थे।

इस्लाम धर्म का कट्टर समर्थक बख्तियार खान द्वारा इस विश्वविद्यालय में आग लगा दी गयी थी जो बिहार पर सबसे पहले विजय पाने वाला मुस्लिम शासक था। यहां प्रवेश लेना काफी कठिन था छात्रों को तीन चरणों में परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती थी। यहां वेद, वेदांत, सांख्य व्याकरण, दर्शन, शल्यविद्या, ज्योतिष, योगशास्त्र तथा चिकित्साशास्त्र को पाठ्यक्रमों में जोड़ा गया था। यह इतना बड़ा था की यहां हज़ारो छात्र छात्रावास में रह सकते है यहां उनके लिए 300 कमरे बने हुए थे जिसका उपयोग वे रहने के लिए करते थे। छात्रों को यहां शिक्षा, भोजन, वस्त्र औषधि और उपचार सभी निःशुल्क दिये जाते थे। इसे 2010 में पुनः स्थापित किया गया है ।

FAQs

नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?

नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना कुमारगुप्त प्रथम ने की थी।

नालंदा विश्वविद्यालय को किसने जलाया था?

इस्लाम धर्म का कट्टर समर्थक बख्तियार खान द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय में आग लगा दी गयी थी, जो बिहार पर सबसे पहले विजय पाने वाला मुस्लिम शासक था।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment