पनौती क्या होता है

जानिए पनौती का क्या होता है मतलब? किस लिए होता है उपयोग

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

पनौती शब्द आपने कई बार सुना होगा और आज कल बहुत सी जगह पर इस पनौती शब्द का उपयोग होता है। इस शब्द का अर्थ वैसे तो की लोगों को पता है पर फिर भी कुछ लोग इस शब्द का अर्थ नहीं जानते हैं और इन्टरनेट पर इसका अर्थ तलाशते हैं। बहुत से कोरा यूजर इस पनौती शब्द का अर्थ बता रहे हैं जहा पर इसका उत्तर आसानी से मिल सकता है। पर यदि आप इस लेख तक पहुच चुके हैं तो यही से और भी अच्छे से इस शब्द का अर्थ समझते हैं तथा यह भी जानेंगे की इस शब्द कि उत्पत्ति कैसे हुई?

पनौती क्या होता है?

पनौती उस शख्स को कहा जाता है जिसकी वजह से अनजाने में ही सही होने वाला काम रह जाता है. यह व्यक्ति उसके साथ वालों के लिए अशुभ होता है और इसकी उपस्थिति मात्र से ही बनते काम बिगड़ जाते हैं। पनौती एक नकारात्मक शब्द है और उस व्यक्ति के लिए उपयोग किया जाता है जिसकी मोजुदगी होने पर कभी कुछ अच्छा नहीं होता है और यह बुरी खबर और अशुभ होने कि वजह माना जाता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

पनौती व्यक्ति हमेशा ही उलझने और समस्या लाता है और जिस व्यक्ति को पनौती कहा जाता है उसके सम्पर्क में आने से होने वाले अच्छे काम भी रुक जाते हैं या फिर होना कुछ अच्छा होता है और हो बुरा जाता है।

अगर पनौती शब्द का संधिविच्छेद किया जाए तो औती शब्द प्रत्यय तथा पन शब्द उपसर्ग होगा जिसमे पन का अर्थ दशा या स्थिति होता है। साथ ही औती से भी बहुत से शब्द बने हैं जिसमे मनौती, चुनौती, फिरौती, अमरौती, कटौती, कसौटी जैसे शब्द शामिल है।

Quora के यूजर के अनुसार “‘पनोती’ तमिल शब्द ‘पन्नादाई’ (பன்னாடை) की एक करप्ट फॉर्म है, जिसका अर्थ है ‘एक ढीला बुना हुआ कपड़ा’ और ‘मूर्ख’ (மூடன்). वह लिखते हैं कि हिंदी में तमिल मूल से कई शब्द हैं, जैसे कुटीर (कुदिल) बारिश (मारी) कडंग (कदम) जीरा (सीराकम) और अन्य”

जगह, वस्तु आदि के लिए भी हो सकता है इस्तेमाल

ऐसा नहीं है कि पनौती शब्द किसी व्यक्ति के लिए ही इस्तेमाल किया जाएँ, यह किसी स्थान, वस्तु के लिए भी किया जा सकता है। उदाहरण से आप इसे अच्छे से समझ सकते हैं –

  • अर्जुन हमेशा नेहरु स्टेडियम में हार ही जाता है वह स्टेडियम उसके लिए पनौती है।
  • राहुल के लिए लाल रंग की शर्ट पनौती है क्योंकि जब भी वह इस टी शर्ट को पहनता है तो उसके साथ बुरा होता है।

यह भी पढ़ें

0Shares

Leave a Comment