मन को शांति देने वाले विचार | Man ki Shanti Quotes in Hindi

मन को शांति देने वाले विचार | Man ki Shanti Quotes in Hindi

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

हमेशा से ही इंसान शुकून पाने के लिए उसी से दूर हो जाता है, अपने जीवन के कई ऐसी गतिविधियों को जोड़ लेता हैं जो उससे उसकी शांति छीन लेती है या फिर वह कुछ पल की ख़ुशी के लिए ऐसे फैसले ले लेता है जो उसकी भविष्य की खुशियों को खत्म कर देती है। आगे देखा जाएँ तो शांति और सुकून उस धन सम्पति से कही ज्यादा महत्वपूर्ण है जिसके पीछे रात दिन इन्सान भागता रहता है। मन को शांति देने का विचार जब आता है तब इन्सान बहुत ही थका हुआ महसूस करता हैं, जीवन के संघर्षो से घिर जाता है। शांति पाने के लिए व्यक्ति को अपने अहंकार, और इच्छाओं पर काबू पाना होता है, हर महापुरुष यही कहता है कि शांति पाना इतना आसान नहीं है, यह उस युद्ध के समान है जिसे बिना हथियार के जीता जाना है। अगर आप चाहते हैं कि आपका मन शांत रहें तो आप कई महत्वपूर्ण विचारों को अपना सकते हैं नीचे आपको यही मन को शांति देने वाले विचार दिए हैं।

मन को शांति देने वाले विचार | Man ki Shanti Quotes in Hindi

मन को शांत करने वाले विचार

शांति युद्ध की तुलना में कई बेहतर तो है ही परन्तु उससे कठिन भी है।

जो अपने दिल की सुनता है वह हमेशा सुकून पाता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

शांति का कोई मार्ग नहीँ हैं, बल्कि शांति ख़ुद ही एक मार्ग हैं।

एक क्रोधित व्यक्ति सत्य को छोड़ कर केवल स्वार्थ और अहंकार को अपना सकता है, इसीलिए क्रोध नहीं करना चाहिए।

यदि मन को नियंत्रित नहीं किया जाएँ तो आपका उससे बड़ा कोई शत्रु नहीं है।

peace Quotes in hindi

दिखावा करने से केवल इंसान प्रसन्न होते हैं ईश्वर नहीं, ईश्वर केवल अच्छे कर्मो से प्रसन्न होते हैं।

मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते हैं और ना मैदान जितने से मन को जीते जा सकते है !

जो ब्रह्माण्ड के अन्दर परमात्मा के रूप में है, वही शरीर के अन्दर आत्मा के रूप में होता है !!

कोई भी आपके मन को आपकी अनुमति के बिना ठेस नहीं पहुचा सकता है।

जो लोकप्रियता नहीं चाहते हैं उन्हें ही मन की शांति मिलती है।

जिसका मन छोटा होता है वह कभी बड़ा नहीं बन सकता है।

भूतकाल जा चुका है, भविष्यकाल अबिह आया नहीं है इसीलिए वर्तमान के क्षणों को जीने की कोशिश करें।

केवल आप स्वयं ही आपको शांति दे सकते हैं कोई और नहीं।

सुकून के लिए विचार

जिन्दगी वह नहीं है की आपको सब अच्छा मिले, जिन्दगी वह है कि आप लोगों का कितना अच्छा करते हैं।

यदि आप अपने सपनो की तरफ बढने की कोशिश करेंगे तो आपके सपने भी आपकी तरफ आने का प्रयास करेंगे।

जिन्दगी ज्यादा लम्बी नहीं है इसीलिए अपने हर पल को खुश रह कर जियें।

सपने पुरे करने के चक्कर में अपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

मन को जीत लेना सबसे बड़ी जीत है।

सुकून को कभी पैसो से नहीं खरीदा जा सकता है यह केवल मन के द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।

शांति से जुड़े सन्देश

जो दुसरो को दुःख दे कर खुश होते हैं वह भविष्य में कभी भी सुख नहीं पा सकते।

शांत रह कर भी सब कुछ जीता जा सकता है।

संसार का सबसे कठिन कार्य मन को शांत रखना है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment