लोकतंत्र का अर्थ क्या है?

लोकतंत्र का अर्थ क्या है?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

आइये जानते हैं कि लोकतंत्र का अर्थ क्या है और इसकी विशेषताएँ क्या है?

लोकतंत्र का अर्थ क्या है और इसकी विशेषताएँ क्या है?

लोकतंत्र का अर्थ है जनता का शासन यानिकी जनता को अपने प्रतिनिधि को चुनने का पूरा अधिकार होता है। किसी भी जाति, धर्म, वर्ग के इंसान को मतदान करने का अधिकार होता है और अपने प्रतिनिधि को चुनने की आज़ादी होती है। जिस किसी भी उम्मीदवार को अन्य उम्मीदवार की की तुलना में अधिक मत मिलते हैं वो प्रतिनिधि बनता है तथा अन्य विपक्ष में रहते हैं, विपक्ष को चयनित व्यक्ति की कार्य प्रणाली पर नज़र रखने, प्रश्न उठाने का अधिकार भी होता है ताकि सत्ता में आने के बाद वह एकाधिकार न कर ले। लोकतंत्र का सामान्य सा अर्थ है कि “राजा का बेटा राजा नही बनेगा” जिसे जनता योग्य समझेगी उसे चयनित कर सकती है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

लोकतान्त्रिक देश में सभी धर्म, जाति, अल्पसंख्यक लोगो को आवाज़ उठाने का अधिकार प्राप्त है साथ ही स्वतन्त्रता, समानता का अधिकार, धर्म निरपेक्षता और न्याय का अधिकार मिल सके ऐसी व्यवस्था भी होती है। जिस देश में लोकतंत्र नही होता है वहा केवल एक व्यक्ति ही सर्वोपरी होता है जनता को किसी भी प्रकार के हक मांगने, विरोध करने आदि कई प्रकार के अधिकार नही होते हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment