इस लेख में प्रकाश वर्ष के बारे में बताया गया है साथ ही यह भी बताया गया है कि प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है?
प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है?
प्रकाश वर्ष दुरी मात्रक है। प्रकाश वर्ष यानिकी Light Years यह लम्बाई मापने के काम आने वाली इकाई है। १ प्रकाश वर्ष का अर्थ होता है प्रकाश द्वारा १ साल में तय की गयी दुरी जो लगभग 95 खरब (9.5 ट्रिलियन) किलोमीटर होती है। प्रकाश वर्ष का उपयोग खगोलशास्त्र में किया जाता है इसके द्वारा तारो, गैलेक्सी, आदि की दुरी मापी जाती है क्योकि यह लम्बी दूरियों को मापने में उपयोग किया जाता है। पृथ्वी से सूर्य की दुरी अगर प्रकाश वर्ष में मापी जाए तो यह 0.0000158125 प्रकाश वर्ष होगी। लम्बी दुरी मापने के लिए प्रकाश वर्ष का उपयोग इसलिए किया जाता है क्योकि अगर साधारण तरीको से दुरी को मापा जाएगा तो वह करोडो और अरबो में होगी जिसे समझने में उलझने उत्पन्न हो सकती है। सूरज के बाद, प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी हमारी पृथ्वी का सब से नज़दीकी तारा है और हमसे ४.२४ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर है।
ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!कुछ और महत्वपूर्ण लेख –