लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं

लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

सरकार ने लडकियो की उच्च शिक्षा के लिए कई तरह की योजनाएं प्रारम्भ की हैं, इसके अलावा सरकारें लड़की की शादी, पढाई, सुरक्षा को ले कर भी योजनाएं बनाती आई है। कोई भी लड़की शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण चीज़ से दूर न रह जाए इसलिए सरकार ऐसी योजनाएं लाती रहती है। अगर कोई परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है और अपनी लड़की की शादी और पढाई जैसे खर्च उठाने में असमर्थ है तो उसे सरकार इन योजनाओं के द्वारा उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करती है। आगे आप जानेंगे कि लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं कौन कौन सी है?

हमारे देश में हमेशा से महिलाओं को शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण चीज़ से दूर रखा गया है। समाज में लडकियों को पढ़ाना उस्चित नहीं समझा जाता है जिस कारण वह विकसित नहीं हो पाती है और जीवन भर उन्हें किसी पर आश्रित रहना पड़ता है या आर्थिक तथा मानसिक रूप से भी परेशान होना पड़ता है। हर महिला का हक़ है कि उसे शिक्षा मिले तथा वह देश और स्वयं के लिए कुछ करें। शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है शिक्षा के बिना हम कभी ही प्रगति नहीं कर सकता है और न ही देश विकास कर सकता है। विश्व के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए शिक्षा जरुरी है तथा समाज से लडको और लडकियों के बीच किये जाने वाले भेदभाव को खत्म करने की जरूरत है। पर आज भी कई ऐसे क्षेत्र है जहाँ महिलाओ को उनके जरूरी अधिकार भी नहीं मिल पाते हैं। बहुत सी जगहों पर लडकियों को भ्रूण हत्या जैसी क्रूर समस्या का सामना करना पड़ जाता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

हर देश की सरकार की यह जवाबदेही है कि वह नागरिको तक शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण चीज़ पहुचाएं। यदि देश की जनता शिक्षित होगी तो देश आसानी से विकसित हो सकेगा, देश में अपराध कम होंगे तथा विश्व में देश की पहचान बनेगी। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए सरकारे कई तरह की योजनाएं लाती रहती है जिससे की देश की जनता को आर्थिक लाभ मिल सकें।

लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।
  • धनलक्ष्मी योजना।
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना।
  • मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना।
  • सुकन्या समृधि योजना।
  • सीबीएसई छात्रवृति योजना।
  • बालिका समृधि योजना।
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना।
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना।
  • माझी कन्या भाग्यश्री योजना।
  • नंदा देवी कन्या धन योजना।
  • पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प।

FAQs

लड़की को शिक्षित करना क्यों जरूरी है?

लड़कियों को शिक्षा देना जरुरी है ताकि वह भविष्य में किसी पर आश्रित न रहें और आर्थिक तथा मानसिक रूप से सक्षम बन सकें। देश क नाम रोशन कर सकें, देश के विकास योगदान दें सकें।

शिक्षा के लिए योजना बनाना जरुरी क्यों है?

देश में कई नागरिक ऐसे है जिनकी आर्थिक स्थित ठीक नहीं है जिस कारण सरकार उन्हें मदद करने के लिए सरकारी योजनाएं प्रारम्भ करती है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment