अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे?

अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

कई बार लड़कियों के समाने ऐसी स्थिति आ जाती है कि वह असहज महसूस करती है और कुछ समझ नहीं आता है कि अब क्या करना चाहिए? ऐसी ही स्थिति तब बनती जब कोई लड़का किसी लड़की को बार बार देखता है, ऐसे में लड़की के दिमाग में कई तरह के सवाल जन्म लेने लगते हैं जैसे की क्या में इसे जानती हूँ, इसे मुझसे क्या काम है? आखिर क्या कारण होगा कि यह मुझे लगातार देखा रहा है? आदि, आइये जानते हैं कि अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे?

अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे?

यदि कोई लड़का किसी लड़की को लगातार देखता है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे हो सकता है वह लड़का आपकी सुन्दरता पर आकर्षित हो गया हो, वह आपसे कुछ कहना चाहता हो, उसके मन में आपको ले कर किसी तरह के प्रश्न हो, या फिर वह आपको परेशान करने की कोशिश कर रहा है आदि।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

लड़कियाँ किसी भी फैसले को लेने में ज्यादा सोचती है क्योकि उन्हें लगता है कि हो सकता है इससे किसी का नुकसान न हो जाएं और इसी कारण वह जरुरी होने पर भी फैसले लेने में समय लगा देती है। अगर कोई लड़का किसी लड़की को बार-बार देख रहा है तो उस लड़की को सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह लड़का उसकी जान पहचाना का है या उस लड़के को लेकर उस लड़की का कुछ इतिहास है या नहीं। क्योकि कई बार सामने वाला भी हमें सही से पहचान नहीं पाता है और लगातार देखते रहता है। इसीलिए सबसे पहले यह पता लगाने की कोशिश करें की वह अनजान है या जान पहचान वाला।

यदि लड़का जान पहचान वाला है तो उससे जा कर मिले और यदि नहीं तो अन्य उपायों पर ध्यान देना चाहिए जैसे सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप उचित स्थान पर है जहाँ आवश्यकता पड़ने पर आपको आसानी से मदद मिल सकती है फिर भावनात्मक तरीकों से यह जताएं कि आप उसके देखने से काफी गुस्सा है फिर यदि हो सकें तो उस लड़के से जाकर आपको लगातार देखने का कारण पूछें। यदि वह बत्तमीजी करता है तो इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी को दें।

अगर कोई लड़का किसी लड़की को घूरता है तो लडकी उस लड़के के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सकती है, मामले की गंभीरता को देखते हुए कई लड़कियां इस रास्ते को भी अपनाती है। किसी लड़की को लगातार देखने या गलत इशारे करने पर धारा 294 व 509 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment