कुत्ते की आयु कितनी होती है _ - Kutte ki Aayu kitni hoti hai _

कुत्ते की आयु कितनी होती है ? – Kutte ki Aayu kitni hoti hai ?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

हेलो दोस्तों ! हम सभी जानते है की सबसे वफादार जानवर कुत्ता होता है, कुत्ते पालने का शौक लगभग हर किसी को होता है क्योंकि कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो एक दोस्त की तरह आपके साथ रहता है खाता है खेलता है| जिस घर में कुत्ता होता है उसे परिवार के सदस्य की तरह रखा जाता है। कुत्तो की आयु इंसानो के मुकाबले काफी काम होती है पर जितने समय वो हमारे साथ रहते है हमारा साथ निभाते है।
जिस भी परिवार के पास कुत्ता होता है उस कुत्ते को एक खास नाम दिया जाता है और उसका नाम पुकारते ही वो दौड़ता हुआ हमारे पास आ जाता है और अपनी पूछ को तेजी से हिला कर अपनेपन को जताता है।
कुत्ते के साथ टाइम स्पेंड करने से हम बहुत रिलेक्स महसूस करते है, जिनके यहां कुत्ता है वह लोग इस बात को काफी अच्छे से जानते है। कुत्तो से हर किसी को इतना लगाव हो जाता है की घर आते ही हम अपने प्यारे कुत्ते को आवाज़ लगाते है, और उसे पुचकारते है, उसके बिना जीने की हम सोच भी नहीं पाते है। आज हम आपको बताने वाले है की कुत्ते की आयु कितनी होती है ? (Kutte ki Aayu kitni hoti hai)

वफादार जानवर होते है कुत्ते –

कुत्ते इतने वफादार होते है की अपने मालिक की जान बचने की लिए अपनी जान खतरे में डाल देते है , आपने भी
ऐसी कई घटनाएं सुनी होगी जिसमे कुत्ता अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान तक गवा देते है। हम रात के समय सुरक्षा के लिए भी कुत्तो का उपयोग करते है, कुत्तो की सुनने, देखने और सूंघने की क्षमता काफी तेज होती है जिस कारण वह पुलिस द्वारा भी गुनहगार को ढूंढ़ने में उपयोग किये जाते है। यह काफी तेजी दौड़ सकते है और तैरने में माहिर होते है जिस वजह से भी यह काफी उपयोगी जानवर है ।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

कुत्तो की प्रमुख नस्ले –

कुत्तो की कई सारी नस्ले होती है पर उनमेसे प्रमुख लैब्राडोर कुत्ते, जर्मन शेफर्ड, बुलडॉग, माल्टीज़ नस्ल के कुत्ते, बीगल्स प्रजाति, गोल्डन रिट्रीवर, जैक रसेल टेरियर प्रजाति, पग प्रजाति ही है। हर कोई अपनी पसंद के मुताबिक कुत्तो को पालता है।

कुत्तो की प्रमुख नस्ले

कुत्ते को स्वस्थ रखने हे तरिके –

व्यायाम कराना है जरुरी

अगर आप अपने पालतू कुत्ते को व्यायाम नहीं कराएंगे तो उसका शरीर कमजोर होने लगेगा हो सकता है उसका वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाए या फिर सामान्य से कम हो जाए। उसकी इम्युनिटी और पाचन क्रिया पर भी असर पड़ सकता है। व्यायाम न करने वाले कुत्तो में असामान्य व्यवहार भी देखा गया है।

सेहतमंद भोजन

कुत्तों के लिए पौष्टिक आहार में 40 प्रतिशत नॉन वेज, 30 प्रतिशत सब्‍जियां और 30 प्रतिशत स्‍टार्च होना चाहिए। दूध, बिना छिलके और छिलके के साथ अंडा, चिकन, मछली आदि चीज़ें कुत्ते को सेहतमंद बनाती है। अगर आपका कुत्ता सेहतमंद चीजे खाएगा तभी स्वस्थ रहेगा वरना उसका स्वस्थ खराब हो सकता है। कुत्ते को तेल वाले चीजे नहीं देना चाहिए साथ की अंगूर प्याज किशमिश जैसी चीजे भी कुत्ते के स्वस्थ पर बुरा असर डालती है।

कुत्ते की उम्र कितनी होती है

स्वच्छता का ध्यान रखे

कुत्ते को साफ़ रखा बहुत जरुरी होता है वरना उसके स्वस्थ के साथ साथ आपके स्वस्थ पर भी इसका असर पड़ सकता है। कुत्ते को हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर नहलाना चाहिए और उनके दातो को भी साफ करना चाहिए क्यूंकि कुत्ते दिन भर कुछ न कुछ खाते रहते है जिससे की उनके दातो में गन्दगी फसी रह जाती है जो उनके दांतो को नुक्सान पंहुचा सकती है।

पशु चिकित्सक के पास ले जाये

कुत्ते को स्वस्थ रखने के लिए उसे समय समय से पशु चिकित्सक के पास ले जाये ताकि उसके स्वस्थ के बारे आपको जानकारी मिलती रहे और उसके हिसाब से आप अपने कुत्ते की देखभाल कर सके। अपने कुत्ते को रेबीज़ का टिका जरूर लगवाए ताकि अगर वो किसी को काट ले तो उसे रेबीज़ जैसी बीमारी ना फैले।

कुत्ते की आयु कितनी होती है ?

अगर आप जानना चाहते है की आज हम आपको बताने वाले है की कुत्ते की आयु कितनी होती है तो आपको बतादे की एक स्वस्थ कुत्ते की आयु 13 से 15 वर्ष होती है, कुत्ते की नस्लों पर भी उनकी उम्र आधारित होती है की वह कितना जीवित रह सकते है। इस प्रश्न का सटीक जवाब तो कोई नहीं जानता है पर औसतन कुत्तो की आयु यही होती है।

कुत्ते की आयु कितनी होती है ?

सबसे कम उम्र वाले 10 कुत्तों की नस्लें

बर्नीज़ माउंटेन डॉग

पुराने समय में यह कुत्ते स्विट्ज़रलैंड में खेती और किसान से संबंध रखते थे ये कुत्ते मवेशी चराई, खेत की रक्षा, और यहां तक ​​कि बच्चों की देखभाल भी करते थे। ये कुत्ते बौद्धिक रूप से काफी समझदार होते है। इन कुत्तो को मसालों, चोकलेट, फैटी मांस नहीं देना चाहिए ये उनकी सेहत पर बुरा असर डालते है । इसकी अधिकतर उम्र केवल 7 वर्ष ही होती है।

आयरिश वुल्फहाउंड

इस कुत्ते का औसत वजन 90 पोंड होता है। ये सफेद, लाल , काले , गेहुंआ रंग में पाए जाते है। िनी उम्र 7 से 10 तक की ही होती है। यह आयरलैंड की अनौपचारिक राष्ट्रीय कुत्ते की नस्ल है। इनकी मृत्यु का प्रमुख कारण हड्डियों में फैलने वाला कैंसर है।

मास्टिफ

यह कुत्ता ताकत से भरपूर और शक्तिशाली होता है। अगर इससे भरपूर देख भाल की जजए तो इसका वजन एक आम इंसान से ज्यादा हो जाता है। इसका वजन लगभग 200 पोंड तक पहुंच सकता है। देखने में कुत्ता काफी उग्र लगता है परन्तु ऐसा बिलकुल भी नहीं है। इसे प्रतिदिन व्यायाम करने की बहुत जरुरी होते है वरना इसके स्वभाव में उग्रता या फिर आलस आ सकता है। इसका आकर बड़ा और वजन अधिक होने के कारण ऐसे लोग कम पालते है। इसकी औसतन आयु 8 साल होती है।

ग्रेट डेन

यह कुत्ता काफी लम्बा और दिखने में भी विशाल होता है इसका व्यवहार काफी दोस्ताना होता है ये कुत्ते जर्मनी में जन्मे माने जाते है यहाँ इसे बड़ा शिकारी कुत्ता कहा जाता था । इस कुत्ते की उम्र अधिकतम 9 वर्ष होती है।

बुलमास्टिफ

इस कुत्ते का उपयोग संरक्षण के लिए किया जाता है यह काफी स्तर और बहुत अच्छे से सूंघने में सक्षम होते है यह काफी शांत पर चतुर कुत्ता होता है इसलिए इसे पालना काफी लोग पसंद करते है यह कुत्ता आसानी से परिवार के साथ घुल मिल जाता है। इसकी अधिकतम उम्र 9 साल होती है।

सेंट बर्नार्ड

यह मूल रूप से स्विट्ज़रलैंड की नस्ल है जिसकी उचाई 70 से 90 सेमी और वजन 68 से 82 kg तक होता है। इसका जीवन काल 8 से 10 साल का होता है। सेंट बर्नार्ड्स का अब अल्पाइन बचाव के लिए उपयोग नहीं किया जाता आ रहा है। इस कुत्ते की अधिकतम उम्र 10 वर्ष होती है। इस कुत्ते का व्यवहार धैर्यवान और सौम्य होता है। पर साथ ही इनका आकर आम कुत्तो के मुकाबले बड़ा होता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment