कृष्ण के पुत्र का नाम क्या था

कृष्ण के पुत्र का नाम क्या था?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

इस आर्टिकल में कृष्ण के पुत्र का नाम क्या था? इस प्रश्न का उत्तर दिया गया है।

हिन्दू धर्म में कई भगवान की पूजा की जाती है उन्ही मेसे एक है भगवान कृष्ण, जो विष्णु के अवतार माने जाते हैं। कृष्ण भगवान से सम्बन्धित कई कथाएँ आपको हिन्दू धर्म की धार्मिक पुस्तको में पढ़ने के लिए मिल जाएंगी, श्रीमद्भागवत और महाभारत में कृष्ण का चरित्र विस्तृत रूप से लिखा गया है। भगवान कृष्ण ने द्वापर युग में जन्म लिया था तथा इनका जन्म देवकी माँ की कोख से हुआ था तथा इनके पिता का नाम वासुदेव था परन्तु इनका पालन यशोदा माँ और नन्द बाबा ने किया था।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

कृष्ण की लीला बहुत ही अद्भुत है वह कभी भी अपने भक्ति का साथ नहीं छोड़ते हैं, उनके काल में उन्होंने बाल्य अवस्था में ही कई लीलाएँ की थी जैसे पूतना का वध, शकटासुर, तृणावर्त का वध, गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी ऊँगली पर उठाना, कई रास लीलाएँ रची थी तथा अपने राक्षसी मामा कंस का भी वध किया था, जिसके बाद युवा होने पर उन्होंने महाभारत में अर्जुन के सारथि बन कर इनकी मदद की थी तथा उन्हें और सम्पूर्ण संसार को धर्म का ज्ञान दिया था, अर्जुन को अपना विराट रूप दिखाया और उन्हें कहा था कि वही इस संसार के कर्ता धर्ता है।

कृष्ण के पुत्र का नाम क्या था?

भगवान श्रीकृष्ण की आठ पत्नियां और कुल 80 संताने थी जिसकी जानकारी आपको नीचे दी गयी सूचि में मिल जाएंगी।

  • रुक्मिणी : प्रद्युम्न, चारुदेष्ण, सुदेष्ण, चारुदेह, सुचारू, चरुगुप्त, भद्रचारू, चारुचंद्र, विचारू और चारू।
  • सत्यभामा : भानु, सुभानु, स्वरभानु, प्रभानु, भानुमान, चंद्रभानु, वृहद्भानु, अतिभानु, श्रीभानु और प्रतिभानु।
  • भद्रा : संग्रामजित, वृहत्सेन, शूर, प्रहरण, अरिजित, जय, सुभद्र, वाम, आयु और सत्यक।
  • जाम्बवंती : साम्ब, सुमित्र, पुरुजित, शतजित, सहस्त्रजित, विजय, चित्रकेतु, वसुमान, द्रविड़ और क्रतु।
  • सत्या : वीर, चन्द्र, अश्वसेन, चित्रगु, वेगवान, वृष, आम, शंकु, वसु और कुन्ति।
  • लक्ष्मणा : प्रघोष, गात्रवान, सिंह, बल, प्रबल, ऊर्ध्वग, महाशक्ति, सह, ओज और अपराजित।
  • कालिंदी : श्रुत, कवि, वृष, वीर, सुबाहु, भद्र, शांति, दर्श, पूर्णमास और सोमक।
  • मित्रविन्दा : वृक, हर्ष, अनिल, गृध्र, वर्धन, अन्नाद, महांस, पावन, वह्नि और क्षुधि।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment