कीवी फल के बीज खाने चाहिए या नहीं

कीवी फल के बीज खाने चाहिए या नहीं?

No Comments

Photo of author

By Mridul Navgotri

कीवी एक ऐसा फल है जिसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की उच्च मात्रा होती है। इस फल का सेवन करने से अस्थमा से पीड़ित लोगों के इलाज में सहायता हो सकती है। कीवी का सेवन नियमित रूप से करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता में लाभकारी प्रभाव देखा गया है। इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है। कीवी से पाचन शक्ति को भी फायदा पहुंचता है। इस फल में एक्टिनिडिन नामक प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम भी होता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद कर सकता है। लेकिन दूसरों कुछ फलों की तरह कीवी में भी बीज होते हैं तो उनका क्या करना चाहिए? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कीवी फल के बीज खाने चाहिए या नहीं?

कीवी फल के बीज खाने चाहिए या नहीं?

कीवी फल के बीज खाने चाहिए। इस फल में विटामिन- सी, के, ई, फोलेट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इस फल के छिलके तक खाने योग्य होते हैं। यह फल प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने का काम करता है। इसके नियमित सेवन से पेट के कैंसर का जोखिम भी कम होता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

कीवी के बीज के फायदे

किवी के बीज का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं का अंत हो सकता है, इसीलिए इसे एक सुपर फ़ूड कहा जाता है। किवी में कई तरह पौषक तत्व होते हैं जो अनेक बीमारियों से रक्षा करते हैं। आइयें जानते हैं कि किवी के बीज खाने से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं।

पाचन

किवी में फाईबर पाया जाता है जिस कारण यह पाचन को सही रखता है और अपच की समस्या को दूर करता है, यदि किसी व्यक्ति को कब्ज या गैस की बीमारी है तो उसे किवी के बीज का सेवन करना चाहिए।

इम्युनिटी को बढ़ाने में

इम्युनिटी को बढाने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है. और किवी के बीजो में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्युनिटी को बढाता है। किवी के बीज आसानी से इम्युनिटी को बड़ा सकते हैं।

दिल को करें मजबूत

किवी के बीजो में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दिल को मजबूत करते हैं जिससे की दिल सम्बन्धित रोग होने की संभावना कम हो जाती है। आज के समय में अनियंत्रित दिनचर्या के कारण दिल बीमारियाँ ज्यादा होने लगी है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment