वाल्मीकि रामायण के अनुसार किष्किंधा किस जीव का राज्य था

वाल्मीकि रामायण के अनुसार किष्किंधा किस जीव का राज्य था?

No Comments

Photo of author

By Mridul Navgotri

किष्किंधा को आज के समय में हम्पी के नाम से जाना जाता है। आज के समय में इस राज्य की बात की जाए तो यह तुंगभद्रा नदी के किनारे वाले कर्नाटक के हम्पी शहर के आस-पास के इलाके में पाया जाता है। वाल्मीकि रामायण के दौरान विन्ध्याचल पर्वत माला से लेकर पूरे भारतीय प्रायद्वीप में एक घना वन फैला हुआ था जिसका नाम था दण्डक वन। उसी वन में यह राज्य स्थित था। वाल्मीकि रामायण में किष्किन्धा के पास जिस ऋष्यमूक पर्वत की बात कही गयी है वह आज भी उसी नाम से तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। तो आइये अब जानते हैं कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार किष्किंधा किस जीव का राज्य था?

वाल्मीकि रामायण के अनुसार किष्किंधा किस जीव का राज्य था?

वाल्मीकि रामायण के अनुसार किष्किंधा वानरों का राज्य था। वानरों का अर्थ होता है वन में रहने वाले लोग। वाल्मीकि रामायण में पहले किष्किंधा पर बालि का तथा उसके पश्चात् सुग्रीव का राज्य बताया गया है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment