किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है?

किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

अगर हमारे शरीर को पर्याप्त विटामिन ना मिले तो हमे शारीरिक और मानसिक बीमारिया होने लगती है। एक संतुलित आहार से ही हमे जरुरी मिनरल्स, विटामिन्स मिल सकते है और प्रतिदिन व्यायाम करने से ही हम स्वस्थ रह सकते है वरना हमे बहुत सी शारीरिक समस्याओ से जूझना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में जानेंगे की किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है?

आज के समय में हर कोई इतना व्यस्त है कि अपनी सेहत पर ध्यान देना ही भूल गया है अनियमित दिनचर्या और असंतुलित भोजन के कारण अनेक बीमारियों से घिर जाता है। रात को सही समय पर सोने की आदत हर किसी को नही होती है इसके कई कारण हो सकते है जैसे अनियमित दिन चर्या , मोबाइल कंप्यूटर का अधिक उपयोग या विटामिन की कमी। रात को समय पर सोने के लिए आपको मोबाइल के ज्यादा उपयोग से बचना चाहिए। Insomnia नामक बीमारी में इंसान को नींद ना आने की समस्या रहती है। इनसोम्निया आपके जीवन को प्रभावित करता है इसलिए संतुलित आहार और व्यायाम जरुरी है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है?

जब हमारे शरीर में विटामिन B12 और विटामिन D की कमी हो जाती है तो हमे नींद ना आने की समस्या होने लगती है। इन विटामिनो की कमी होने से हम समय पर सो नही पाते है और रात भर जाग कर गुजरती है जिससे की हमारे दिन भर का schedule गडबडा जाता है। इस विटामिन की कमी से शरीर पर मानसिक प्रभाव पड़ते है इसीलिए अनिंद्रा जैसी बिमारी होने लगती है। यह विटामिन हमारे शरीर की उन कोशिकाओ के लिए जरुरी है जो नींद को नियंत्रित करती है इन विटामिन की कमी हो जाने से ये कोशिकाए प्रभावित हो जाती है और समय पर नींद ना आने जैसी समस्या होने लगती है। आज के समय में बहुत से लोग नींद ना आने की दिक्कत से परेशान है।

किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है

अत्यधिक काम करने के बाद जब हमारे शरीर को को आराम की आवश्यकता होती है तब हम सोने की कोशिश करते है पर जब हमे आसानी से नींद आती तब हमे अपने आहार और दिनचर्या में परिवर्तन की आवश्यकता होती है। हमारे शरीर अच्छे से काम करे इसलिए सोना बहुत जरुरी होता है एक स्वस्थ व्यक्ति को लगभग 8 घंटे की नींद जरुरी होती है वरना हमारा दिमाग अच्छे का काम नही करता है और हमे कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक परेशानिया होने लगती है।

विटामिन D की कमी के लक्षण

Vitamin D की कमी होने की हमारे शरीर में कई प्रकार के लक्ष्ण दिखाई देते है जैसे -;

  • उदासी
  • बाल झड़ना
  • हड्डियों में दर्द
  • पीठ में दर्द
  • थकान
  • सुस्ती
  • मांसपेशियों में दर्द
  • घाव या जख्म दर्द ठीक नहीं होना

विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ

Vitamin D से युक्त कई खाद्य पदार्थ मोजूद है जैसे दूध, दही, मशरुम, अंडे की जर्दी, सेब,  पालक, सरसों का साग, आलू, टमाटर, नींबू आदि। यदि आपको विटामिन D की कमी के लक्षण दिखाई दे तो आपको यह पदार्थ खाना चाहिए। इन्हें अपने भोजन में शामिल करना चाहिए ताकि हमे विटामिन D की कमी से होने वाली बीमारियों से नही गुजरना पड़े।

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

विटामिन B12 की कमी होने से शरीर में लाल रक्त कणिकाए घट जाती है जिससे की एनीमिया होने का खतरा रहता है। शरीर पीला पड़ने लगता है, सर दर्द, कमजोरी जैसी समस्याए होने लगती है। अगर आपको यह लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपने आहार में विटामिन B12 युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करना चाहिए। इनसोम्निया (Insomnia) एक आम बीमारी की तरह आज कल अधिकांश लोगो में पाई जा रही है इसका मुख्य कारण चिंता,भोजन में विटामिन की कमी आदि है।

विटामिन B12 युक्त खाद्य पदार्थ

  • अंडा,
  • दूध,
  • चीज़,
  • झींगा,
  • मशरूम,
  • सोयाबीन,
  • टोफू,
  • सूखे मेवे,
  • दही,
  • सेब,
  • ब्रोकली,
  • केला,
  • मछली,
  • सीफूड,
  • मीट

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment