कानून के शासन से आपका क्या मतलब है

कानून के शासन से आपका क्या मतलब है?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

आज का प्रश्न है कि कानून के शासन से आपका क्या मतलब है? तो आइये जानते हैं कि इस महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर क्या होगा?

कानून के शासन से आपका क्या मतलब है?

कानून के शासन का अर्थ है कि देश में कानून ही सर्वोपरी है, कानून के उपर कुछ नहीं है, न कोई नेता, न कोई मशहूर हस्ती, न ही कोई राजा। कानून सभी के लिए बराबर होता है तथा सभी को इसे मानना होता है। राजनीती से बढ़ कर कानून का शासन होता है। कानून एक प्रकार का आदेश है जो सभी पर समानता से लागु होता है। देश में हर नागरिक के लिए कानून समान है। न तो राष्ट्रपति और न ही कोई अन्य उच्च अधिकारी कानून से ऊपर होता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

कानून के शासन की परिभाषा

वेड़ और फिलिप्स के अनुसार-”सरकार की शक्तियों का प्रयोग कानून की मर्यादा के अनुसार होता है, न कि शासक की स्वेच्छाचारी इच्छा के कारण, कानून का शासन कहलाता है।” 

लार्ड ह्यूवर्ट ऑफ बरी के अनुसार – ”कानून के शासन का अर्थ है केवल निरंकुशता के स्थान पर कानून की श्रेष्ठता तथा सर्वोच्चता।”

माना जाता है कि सबसे पहले 1689 में इंग्लैण्ड की संसद ने बिल ऑफ राइट्स पास किया गया था और यही से कानून के शासन की सर्वोच्चता का जन्म हुआ था। कानून का शासन नागरिक अधिकारों व स्वतंत्रताओं की सुरक्षा भी करता है तथा न्याय प्रणाली को चुस्त-दूरुस्त बनाता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment