कछुआ क्या खाता है ?

कछुए को खिलाएं ये आहार, उन्हें काफी पसंद आता है इस तरह का खाना

No Comments

Photo of author

By Mridul Navgotri

कछुवे प्राचीनतम सरीसृपों में से एक माने जाते हैं। इनकी उम्र 300 वर्ष से भी अधिक होती है। कछुओं की कई जातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं परन्तु अभी भी 327 अस्तित्व में है। कछुओं की सबसे पहली जातियाँ आज से 15.7 करोड़ वर्ष पूर्व उतपन्न हुई थी। आज हम जानेंगे की कछुआ खाता क्या है ?

कछुआ क्या खाता है ?

कछुआ शाकाहारी और सर्वाहारी दोनों प्रकार के भोजन खाता है। इसका तात्पर्य यह है कि वे फल सब्जियों के अलावा कीड़े मकोड़े भी खाते हैं।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

सब्जियों में कछुआ क्या खाता है ?

मकई के दाने, गाजर, चुकंदर, मटर के दाने, सेम और बरबटी के दाने आदि कछुआ सब्जियों में खाना पसंद करता है।

कछुआ साग में क्या खाता है ?

कछुआ साग खाने से बड़ा तंदरुस्त रहता है और उस साग खाना बेहद पसंद भी होता है। उसे साग में मुख्य्तः सलाद के पत्ते, पालक के पत्ते का साग, गाजर के पत्ते का साग (छोटे पत्ते), कलमी का साग आदि पसंद है।

कछुआ फलों में क्या खाता है ?

कछुए को फल खाने से पोषक तत्व मिलते हैं। अंगूर, खरबूजा, केला, सेब, आम, टमाटर, स्ट्रॉबेरी, तरबूज, खीरा आदि फल कछुए को बड़े लोकप्रिय है और वह इन्हे बड़े शौक से खाता है। इस सारे फलों को खिलने से कछुए काफी स्वस्थ और तरोताजा महसूस करते है।

कछुआ कौन से फूल खाता है ?

कछुए फूल, फल और साग के अलावा कुछ फूल भी खाते हैं। सिंहपरनी का फूल, लिली का फूल, गोरिया और पेटूनिया आदि के फूल कछुआ बड़ी आसानी से खा लेता है।

कछुआ मासाहारी भोजन में क्या ग्रहण करना पसंद करता है ?

मांसाहारी भोजन खिलाने से कछुए को पूर्ण रूप से अपने शरीर में प्रोटीन की प्राप्ति होगी। इसे खिलाने से वह ज़्यादा सबसे स्वस्थ रहेगा तथा उसकी उम्र और भी दीर्घ हो जाएगी। झींगुर, केचुआ, उबले हुवे अंडे, कीड़ा, घोंघा और पतिंगा आदि मांसाहारी भोजन कछुआ ग्रहण कर सकता है।

कछुए के खाने के बारे में मुख्य बात

  1. कछुए को हमेशा सामान्य जल पिलाएं। ज़्यादा ठंडा या गर्म जल पिलाने से उसे तकलीफ हो सकती है।
  2. कछुए का भोजन सदा साफ़ बर्तनो में दे जिससे उसका भोजन उसके स्वास्थ के लिए और भी उपयोगी साबित हो।
  3. कछुआ दूध से बने पदार्थ पचा नहीं पाता। अतः इसे कभी भी दूध, पनीर या दही जैसी चीज़ें नहीं देनी चाहिए।
  4. जैसा की हम जानते है की हवा के संपर्क में आया हुआ मांस जल्दी खराब होता है इसलिए कभी भी कछुए को पुराना कच्चा मांस न दे।
  5. कछुए के लिए ब्रेड हानिकारक साबित हो सकती है। उसे ब्रेड पचाने में असुविधा हो सकती है इसलिए उसे ब्रेड कभी न दे।
  6. कछुए को हर दो दिन बाद ही प्रोटीन पाए जाने वाले खाद्य पदार्थ खिलाना चाहिए। उसके शरीर में प्रोटीन की मात्रा ज़्यादा होने से भी उसके दुविधा हो सकती है इसलिए दो दिन रुक-रुक कर उसे प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ दें।

महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment