हमारे देश में हर 5 साल में विधायक चुनाव होते हैं और जनता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे कर अपना विधायक चुनती है। विधायक विधान सभा का सदस्य होता है जो अपने अपने जिले के विकास के लिए कार्य करता है। क्या आप जानते हैं कि एक जिले में कितने विधायक होते हैं? अगर नहीं तो इस लेख में आपको इसका उत्तर मिल जाएगा।
एक जिले में कितने विधायक होते हैं
विधायक का चुनाव निर्वाचन क्षेत्र के आधार पर होता है न की जिले की सीमा के आधार पर, निर्वाचन क्षेत्र में दुसरे जिले का कुछ एरिया भी हो सकता है इसीलिए कई बार एक जिले में 1 से अधिक विधायक हो सकते हैं या फिर 1 विधायक 1 से अधिक जिलो का विधायक हो सकता है। जिस जिले में 1 से अधिक विधायक होते हैं वो केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ही होते हैं पुरे जिले के नहीं।
ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!विधायक के कार्य
- कानून व्यवस्था बनाएं रखना।
- कार्यपालिका पर नजर।
- जनता की समस्याओं का निवारण करना।
- राजकीय कोष की जिम्मेदारी।
- अपने क्षेत्र का विकास करना।
- लोगों तक आवश्यक वस्तुओं को पहुचाने का प्रबंध करना।
विधायक बनने के लिए पात्रता
- विधायक बनने के लिए व्यक्ति का भारतीय होना जरुरी है।
- उम्मीदवार किसी अन्य सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।
- उम्मीदवार की उम्र 25 साल से अधिक होनी चाहिए।
- उम्मीदवार पर किसी प्रकार का क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –