पिज़्ज़ा का इतिहास

History of Pizza – पहले था गरीबो का भोजन, आज बना अमीरों की पसंद

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

क्या आप जानते हैं कि पिज़्ज़ा का इतिहास – History of pizza क्या है? अगर नही तो इस Article में पिज़्ज़ा से जुड़ी बहुत सी जानकारियाँ आपको पढ़ने को मिल जाएंगी।

पिज़्ज़ा का इतिहास – History of Pizza

फ़ास्ट फ़ूड की बात की जाए तो सबसे पहले पिज़्ज़ा का ही नाम आता है आज के समय में पिज़्ज़ा लवर्स की संख्या काफी बड़ चुकी है और आज कल अधिकांश लोग जानते हैं कि पिज़्ज़ा कैसे बनाते हैं।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

पिज़्ज़ा का चलन यूनान से शुरू हुआ था, यह लगभग 2100 साल पुराना माना जाता हैं। उस समय ब्रेड पर मीट, चीज़, प्याज, लहसुन आदि की टॉपिंग्स की जाती थी। सबसे पहले इटली के शहर नेपल्स में ब्रेड पर टॉपिंग्स कर उसे बेचीं जाती थी जो आगे चल कर आधुनिक पिज़्ज़ा में परिवर्तित हो गयी। उस समय नेपल्स शहर में रोजगार के अत्यधिक अवसर थे जिस कारण वहा मजदूरो की संख्या भी अधिक है, मजदुरो के पास अधिक पैसे नही होते थे जिस कारण वे वहा के बाज़ार में मिलने वाले एक फ़ास्ट फ़ूड पर डिपेंड थे, जो एक ब्रेड से बनता था, ब्रेड पर टॉपिंग्स कर दी जाती थी और कम दामो में इन ब्रेड के हिस्सों को बेचा जाता था। टॉपिंग्स में नमक, लहसुन और सुअर का मांस होता था।

आधुनिक पिज़्ज़ा की शुरुआत

आधुनिक पिज़्ज़ा का प्रारम्भ नेपल्स में रॉफेल एस्पिओसिटो द्वारा किया गया था। एक समय की बात है जब किंग अम्बरटो प्रथम और क्वीन मार्गरिटा नेपल्स के दौरे पर थे, और उन्हें कुछ अच्छा खाने का मन था तभी रॉफेल एस्पिओसिटो को बुलाया जिन्होंने उनके लिए तीन तरह के पिज़्ज़ा बनाए जिसमे पहला सुअर के मांस, दूसरा व्हाइटबेट नामक मछली की टॉपिंग्स वाला और तीसरे में टमाटर, मोजेरेला व तुलसी की टॉपिंग्स वाला पिज़्ज़ा था, जिस मेसे तीसरा वाला क्वीन मार्गरिटा को काफी पसंद आया था, इसके आधार पर उस पिज़्ज़ा का नाम मार्गरिटा पिज़्ज़ा रख दिया गया था जो आज भी बाज़ार में मिलता है।

इटली के लोग अमेरिका में बेचते थे पिज़्ज़ा

19वीं सदी में अमेरिका में इटली से आने वाले लोगो की संख्या में बढोत्तरी हो रही थी, और इटली के लोग अमेरिका में पिज़्ज़ा बना कर बेचने लगे, जिस के बाद अमेरिका में पिज़्ज़ा की शुरुवात हो गयी। 1905 में न्यूयॉर्क सिटी में पिज़्ज़ा सर्व करने वाला पहला रेस्टॉरेंट ‘लोम्बार्डी’ खिला था। इसके बाद 1960 में डॉमिनिक्स की शुरुवात हो गयी जो आज का डॉमिनोज है।

भारत में कब आया पिज़्ज़ा

1996 के आते आते भारत में पिज़्ज़ा पहुच चुका था। पिज्जा मार्केट की दूसरी प्रसिद्ध कंपनी Pizza Hut ही वह कंपनी है जिसने पहली बार भारत में पिज़ा सर्व किया था। आज के समय में भारत भी पिज़्ज़ा का शौकीन देश बन चूका है, भारत में 1000 से अधिक पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट मोजूद है।

पिज़्ज़ा का इतिहास

FAQs

पिज़्ज़ा कैसे बनाते हैं?

ब्रेड पर कई चीजो की टोपिंग्स की जाती है फिर उसे माइक्रोवेव में रख कर पकाया जाता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment