हिन्दू धर्म कितना पुराना है

हिन्दू धर्म कितना पुराना है? और इससे जुड़ी रहस्यमय बातें

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

हिन्दू धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है, इसे सनातन धर्म भी कहा जाता है, सनातन का अर्थ है जिसका न आरम्भ है और नहीं अंत वही सनातन कहलाता हैं, हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस संसार का निर्माण कई बार हो चुका है था कई बार इसका नत भी हो चुका है और यह चक्र चलता ही रहता है।

इस धर्म से पहले संसार में कोई धर्म नही था और यही धर्म सर्वप्रथम धर्म है। जिसके आज भी सौ करोड़ से अधिक अनुयायी मौजूद हैं जो भी सनातन धर्म को मनाता है वह हिन्दू कहलाता है, यह अन्य धर्मो की तरह नहीं है बल्कि एक जीवन शैली है जिसमे कई तरह की मान्यताएं और परम्पराएँ हैं। इस धर्म की खास बात यह है कि यह धर्म सम्पूर्ण संसार को अपना परिवार मानने की बात करता है केवल हिन्दू धर्म में ही वासुदेव कुटुम्बकम की बात की जाती है। आज हम जानेंगे कि हिन्दू धर्म कितना पुराना है? और हिन्दू धर्म से जुड़े कुछ तथ्य जो आपको पता होना चाहिए।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

हिन्दू धर्म कितना पुराना है?

वर्तमान शोध के अनुसार हिन्दू धर्म 12 से 15 हजार वर्ष पुराना है। वैज्ञानिको ने हिन्दू धर्म की पुरानी वस्तुओ और स्थलों पर काफी शोध किया तो उन्होंने पाया की मानव सभ्यता के साथ ही हिन्दू धर्म की शुरुआत हो चुकी थी इसीलिए यह 12 हजार वर्ष से अधिक पुराना हो सकता हैं। हजारो वर्ष पुराने मन्दिर और भगवान की मूर्तियाँ आज भी मिल जाती है, कई पुराने मन्दिर लुप्त हो चुके हैं या फिर आक्रान्ताओं के द्वारा ध्वस्त कर दिए गये हैं।

वेदों के अनुसार

वेड हिन्दू धर्म के प्राचीनतम ग्रन्थ हैं, हिन्दू धर्म में चार वेद है जिनके नाम ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद है। वेदों की मानें तो सतयुग लगभग 17 लाख 28 हजार वर्ष, त्रेतायुग 12 लाख 96 हजार वर्ष, द्वापर युग 8 लाख 64 हजार वर्ष और कलियुग 4 लाख 32 हजार वर्ष का बताया जाता है। और भगवान राम का जन्म त्रेता युग में हुआ था, एवं द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण जन्मे थे। जानकारी के लिए बता दें कि महर्षि व्यासजी के अनुसार सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग, कलयुग ये चार युग हैं और वर्तमान में कलयुग चल रहा है।

कलयुग में कितना समय बचा है?

हिन्दू धर्म के अनुसार कलयुग सबसे अंतिम युग है और इसके कुल अवधि 4 लाख 32 हजार वर्ष हैं और अभी इस युग में कुल 4 लाख 26 हजार 857 शेष हैं। इस युग के अंत में भगवान विष्णु के दसवें अवतार का जन्म होगा जो पाप आदि का अंत करेंगे और पुनः धर्म की स्थापना करेंगे। कलयुग का अभी प्रथम चरण है और अंतिम चरण तक जाते जाते पाप और पापी काफी बड़ जाएँगे, लोगों में मानवता खत्म हो जाएगी, लोग असंस्कारी हो जाएँगे तथा भगवान की भक्ति पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देंगे।

हिन्दू धर्म से जुड़े तथ्य

  1. यह संसार का सबसे पुराना धर्म है। इसके बारे में केवल यह पता है कि इस धर्म का प्रचार प्रसार हजारो वर्षो से ऋषि मुनि कर रहे है।
  2. हिन्दू धर्म पूरी दुनिया में इसाई और इस्लाम धर्म के बाद तीसरा सबसे बड़ा धर्म है और हिन्दुओ की जनसँख्या पूरे विश्व की आबादी की 15 प्रतिशत है।
  3. केवल हिन्दू धर्म में ही पुरे विश्व को परिवार कहा गया है और इस संसार में मोजूद हर वस्तु में भगवान मौजूद है ऐसी मान्यता है।
  4. सबसे ज्यादा त्यौहार भी हिन्दू धर्म मे ही मनाए जाते है। हर दिन एक त्यौहार जरुर होता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment