छोटी छोटी ज्ञान की बातें - Gyan Ki Baatein in Hindi

छोटी छोटी ज्ञान की बातें – Gyan Ki Baatein in Hindi

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

यदि आप छोटी छोटी ज्ञान की बातें तलाश रहें हैं तो आपको इस लेख में इसका उत्तर मिल जाएगा। ज्ञान के माध्यम से ही हम इस जीवन में अज्ञानता के अँधेरे को खत्म कर सकते हैं। ज्ञान हमें कही से भी प्राप्त हो सकता है जैसे किताबो से, माता पिता द्वारा, गुरुओ के द्वारा आदि। माँ को पहला गुरु माना गया है क्योकि वही हमें सर्वप्रथम शिक्षा प्रदान करती है। ज्ञान और शिक्षा की जरूरत हर किसी को होती है और यदि कोई इससे वंचित रह जाता है तो उसे जीवन में कई तरह की समस्या आती है इसीलिए शिक्षा के अधिकार की बात की जाती है, यदि व्यक्ति शिक्षित होता है तो वह किताबो के माध्यम से ज्ञान प्राप्त कर सकता है तथा मानव कल्याण और देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि वह उसके लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लें तो उसे ज्ञान की छोटी छोटी बातों पर भी ध्यान देना होगा और उन पर अमल करना होगा।

ज्ञान वह पूंजी है जो बाटने से बढ़ती है तथा अज्ञानता के अंधेरो को दूर करती है, अशिक्षा बुराई को भी जन्म दे सकती है इसीलिए कहा जाता है की ज्ञान को हमेशा बढ़ाना चाहिए। हर महान व्यक्ति ने ज्ञान के सन्दर्भ में बहुत कुछ कहा है जैसे महात्मा गाँधी, विवेकानंद जी, अब्दुल कलाम, भगत सिंह, राधा कृष्णन सर्वपल्ली आदि।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

छोटी छोटी ज्ञान की बातें – Gyan Ki Baatein in Hindi

  • सोच का ही फर्क होता है नहीं तो समस्याएं आपको कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाने आती है।
  • सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं
  • जीवन की सबसे स्वस्थ प्रतिक्रिया खुशी है।
  • आपका कार्य जितना अच्छा होगा उतना पहले असंभव ही नजर आएगा
  • सभी समस्या का हल मिल सकता है, बस आप शांति से उसका हल ढूंढे तो।
  • अहंकार भी आवश्यक है जब बात अधिकार, चरित्र या सम्मान की हो।
  • प्रार्थना और विश्वास दोनों अदृश्य है पर दोनों में इतना ताकत है जो नामुनकिन को मुमकिन बना देती है।

समस्या का सामना करें, भागे नहीं, तभी उसे सुलझा सकते हैं।

छोटी छोटी ज्ञान की बातें

  • ना किसी से ईर्ष्या ना किसी से कोई होड़, मेरी अपनी मंज़िलें मेरी अपनी दौड़
  • असफलता की चिंता मत करो, बल्कि बिना कोशिश किये खोयें अवसरों की चिंता करो ।
  • जीवन दिन काटने के लिए नहीं, कुछ महान कार्य करने के लिए है ।
  • भाग्य के भरोसे बैठे रहने वाले आलसी हमेशा पराजय को गले लगाता है ।
  • पसीने की स्याही से जो लिखते है अपने इरादों को, उनके मुक़द्दर के पन्ने कभी कोरे नहीं हुआ करते !
  • सपने देखने और नए लक्ष्य रखने के लिए आप कभी उम्र दर्राज नहीं होते !
  • क्यों डरे जिंदगी में क्या होगा? हर वक्त क्यों सोचे कि बुरा होगा, बढ़ते रहें मंजिलों की और हम, कुछ भी न मिला तो क्या? तजुर्बा तो नया होगा ।
  • क्या फर्क पड़ेगा तुझे दुख के सागर में डूब जाने से कल का सूरज तो अपने समय पर ही उगेगा।
  • जीभ में एक भी हड्डी नहीं होती फिर भी यही जीभ इंसान की सारी हड्डियां तुड़वाने की “ताक़त” रखती हैं
  • सफलता का चिराग परिश्रम से जलता है !
  • ज़माना जब भी मुझे मुश्किल में डाल देता है, मेरा रब हजारों रास्ते निकाल देता है !
  • अगर आप असफल होगें तो शायद आप निराश ही होगें लेकिन आप कोशिश ही नहीं करोगे तो आप गुनहगार होंगे…
  • सफलता तो आप द्वारा सोचे गए विचार का अंतिम परिणाम है…
  • असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयत्न पूरे मन से नहीं हुआ…
  • चुनौतियों को चुनौती दो तो वह डराना बंद कर देंगी…
  • बिना तय मंज़िल के राह पर भटकना व्यर्थ है…
  • सफलता साहस पूर्वक काम करने वाले के पास जाती है, यह कायरों के पास नहीं जाती है…
  • सफलता हमारा जन्मसिद्ध हक़ है और इसे पाने के लिए ही हमारा जन्म हुआ है !
  • समस्याओं से मत डरो वे आपको तोड़ने नहीं बल्कि मजबूत बनाने आती है…
  • बार बार विफलता मिले तो निराश मत हो, महान वैज्ञानिक एडीसन सफल होने से पहले 10,000 बार विफल हुये थे ।
  • छोटे छोटे परिवर्तन ही बड़े बदलाव की नींव रखते है !
  • कठिन समय की चुनौती केवल धैर्य और हिम्मत से जीती जा सकती है !
  • अगर आप पराजय से कुछ सीखते है तो पराजय भी आपका कुछ नुकसान नहीं कर सकता !
  • अच्छा परिणाम चाहते हो ? फिर अच्छे विचार करो…
  • प्रत्येक विफलता में लाभों के बीज होते हैं…
Gyan Ki Baate in Hindi
सर्वश्रेष्ट ज्ञान की बात
जो लोग संघर्ष से नहीं कतराते, जीत हमेशा उनकी ही होती है !
  • अधूरी जानकारी डर का कारण है, पर्याप्त समझ निर्भयता लाती है !
  • अतीत के ग़ुलाम नहीं बल्कि भविष्य के निर्माता बनो…
  • हमेशा लक्ष्य के साथ रहने वाले लोग सफल होते है, क्योंकि उन्हें पता होता है की कहा जाना चाहते हैं ।
  • विजेताता होने के लिए आवश्यक है स्पष्ट लक्ष्य और इसे प्राप्त करने की प्रबल इच्छा
  • जन्म के बाद मृत्यु उतनी ही निश्चित है जितनी की मृत्यु के बाद फिर जन्म इसलिये जो अनिवार्य है उस पर शोक नहीं करना चाहिए।
  • तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना हैं। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही हैं।
  • अजीब है ना वक्त पर मौका नहीं मिलता और मौके मिलने तक वक्त गुजर जाता है
  • किसी व्यक्ति की दरिद्रता ही उसकी अज्ञानता की पहचान है।
  • दूसरों पर अगर विजय पाना है तो सबसे पहले खुद से जितना होगा।

छोटी छोटी ज्ञान की बातें

  • धैर्य एक कठिन परीक्षा है और इस परीक्षा को पास करने वाला ही सफलता प्राप्त कर सकता है।
  • असफलता को नज़र अंदाज कर सफलता के लिए फिर से कोशिश करें।
  • समस्याएँ आना संकेत है की तू सही मार्ग पर चल रहा है। क्यूंकि कठिनाइयां हमें मजबूत और ताकतवर बनाती है।
  • शक्ति जीवन और निर्बलता मृत्यु हैं। विस्तार जीवन है तो संकुचन मृत्यु हैं। प्रेम जीवन है पर दुवेष मृत्यु हैं।
  • बुराई का एक छोटासा कीड़ा आपके पुरे अच्छे कर्म रूपी फल को खराब कर देता क्यूंकि इंसान अच्छाई की बजाय लोगों की बुराईंयों का अधिक याद रखते है।
  • आपकी दिन भर की परेशानियां तभी खत्म होगी जब आपका मन और दिमाग शांत और स्थिर रहेगा।
  • विश्वास और चिंतन आपको हर मन चाही चीज दिला सकता है
  • एक बद्धिमान व्यक्ति की पहचान ये है की उसमे कोई अहंकार या अभिमान ना हो।
  • अगर आप वक्त की कदर करना सीख गये तो समझ लेना अपने जीवन की आधी मुश्किलों को आपने समाप्त कर लिया।
  • मनुष्य का अशांत मन तभी शांत होगा जब लालची इच्छाओं का भोझ उनके मन से उतरेगा।
  • क्रोध को प्यार से, बुराई को अच्छाई से, स्वार्थी को उदारता से और झूठे व्यक्ति को सच्चाई से जीता जा सकता है।
  • जीवन की नौका को अगर हौसले और संघर्ष की पतवार से दौड़ाया जाये, तो कोई भी सुनामी आपके जीवन रूपी नौका की रफ्तार को नहीं रोक सकती।
  • झूठ बोलने से दिन की शुरुवात तब अच्छी होगा जब वो झूठ किसी के बचाव में बोला गया हो।
  • ये ध्यान रखना की क्रोध आने पर भी खुद को शांत रखने वाला व्यक्ति हमेशा के महापुरुष कहलाता है।
  • क्रोध के रस कि कड़वाहट अपनों के रिश्तों को भी कड़वा कर सकती है।
  • जब कठिन समय आता है, तो कायर और बहादुर का फर्क पता चल जाता हैं क्योंकि उस समय कायर बहाना ढूंढते हैं और बहादुर रास्ता खोजते हैं।
  • सलाह के सौ शब्द से ज्यादा अनुभव की एक ठोकर इंसान को ज्यादा मजबूत बनाती है।
  • दुःख भोगने वाला इंसान जीवन में आगे चलकर सुखी हो सकता है, पर दुःख देने वाला इंसान कभी सुखी नहीं सो सकता।
  • जिंदगी में खुश रहना है तो दूसरो की तुच्छ बातो को मजाक मे लेना सीख ले। ऐसी बातो में आप गंभीर बनेंगे तो स्वयं को तकलीफ के सिवाय कुछ नहीं देंगे।
  • जरूरत से ज्यादा लोगो को इज्जत देने पर वह आपको फालतू समझने लगते है।
  • यदि आप सभी गलतियों के लिए दरवाजे बंद कर देंगे तो सच बाहर रह जायेगा।
  • वह इंसान कभी भी आपका अहमियत नहीं समझेगा, जिसके लिए आप हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
  • इंसान अपने विश्वास से निर्मित होता है, वह जैसा सोचता है, वैसा वह बन जाता है।
  • कभी हार मत मानो, क्या पता सफलता आपकी एक और कोशिश का इन्तजार कर रही हो।
  • इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कि कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
  • दुनिया में दो तरह के लोग होते है, एक वो जो मौका आने पर साथ छोड़ देते है और दूसरे वो जो साथ देने के लिए मौका ढूंढ लेते है।
  • अपने दिमाग को हर चीज में कुछ अच्छा ढूंढने के लिए प्रशिक्षित करें।
  • समय के बारे में एक यथार्थ सत्य है कि कितना भी अच्छा या बुरा समय हो, यह एक दिन बीत जाता है।
  • इस संसार में समय से ज्यादा अगर कोई कीमती चीज है तो वो है कि हम समय को किन कामों में खर्च करते हैं।
  • जिन लोगों के पास आपके लिए समय नहीं होता है, उन लोगों पर अपना कीमती समय बर्बाद ना करें।
  • हम ईश्वर की तरफ से पृथ्वी पर भेजे गए एक खाली चेक की तरफ है। इसमें क्या कीमत भरनी है, यह हमारे गुणों और क्षमताओं पर निर्भर करता है।
  • सही दिशा में उठाए गए छोटे छोटे कदम एक दिन आपकी जिंदगी में सबसे बड़े कदम बन सकते हैं।
  • यह आप पर निर्भर करता है कि आप जीवन में कुछ खास करना चाहते हैं या नहीं।
  • दूसरों की गलतियां ढूंढने के बजाय खुद के लिए मेहनत करना शुरू करें वरना यह जिंदगी यूं ही बिना कुछ किए गुजर जाएगी।
  • जिस प्रकार बिना बीज बोए फसल नहीं हो सकती, उसी प्रकार बिना मेहनत किए सपनों के सच होने की उम्मीद नहीं की जा सकती।
  • इस दुनिया की सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग सोचते हैं कि उनके पास समय है।
  • 1 सेकंड का समय 1 ग्राम सोने के बराबर होता है लेकिन 1 ग्राम सोने से 1 सेकंड का समय नहीं खरीदा जा सकता।

छोटी छोटी ज्ञान की बातें

  • समय वह चीज है जिसे लोग सबसे ज्यादा चाहते हैं लेकिन अधिकतर बार इसे बर्बाद किया जाता है।
  • समय एक ऐसा तूफान है जिसमें हम सभी खोए हुए हैं।
  • महान लोगों की अच्छाइयां हर कोई बताता है लेकिन महान बनने के लिए कोई नहीं कहता।
  • अगर अरबों लोगों की भीड़ में से अलग दिखना है तो कुछ खास करके दिखाना जरूरी है।
  • अच्छे आदमी बनें लेकिन इसे साबित करने के लिए अपना समय खराब न करें।
  • अगर आप आसमान छूना चाहते हैं तो धरती पर टिके रहने की कीमत को जानना होगा।
Aaj ka Gyan in Hindi
समय बहुत मूल्यवान चीज है। इसे बुद्धिमता के साथ खर्च करें।
  • समय किसी के लिए इंतजार नहीं कर पाए इसलिए जो करना है, उसके लिए आज से ही मेहनत करना शुरू कर दो।
  • हर इंसान में कुछ कमियां होती है लेकिन उन कमियों के साथ कुछ ऐसी खूबियां भी होती है जो जिंदगी के बड़े से बड़े मुकाम को हासिल करवा सकती है।
  • समझाने में अपना समय मत बर्बाद कर, लोग वही सुनेंगे जो वो सुनना चाहते है
  • बस अगले मोड़ सुकून होगा, चल जिन्दंगी, थोडा और चलें!
  • सच्चे हो ? तो सफाई भी अधिक देनी पड़ेगी।
  • जीवन हमें हमेशा दूसरा मौका जरुर देता हैं जिसे कल कहते है
  • इंतजार उसका करना चाहिए जिसकी आने की उम्मीद हो…
  • जिस काम के लिए आप जल्दी उठ जाओगे उस काम मे आपको सफलता जरूर मिलेगी
  • करोड़ों मुद्राएं मिलकर आयु का एक क्षण भी नही खरीद सकती
  • ज्यादा समझदार और मूर्ख आदमी एक जैसे ही होते हैं क्योंकि ये दोनों ही किसी की नहीं सुनते।
  • अपनी कीमत उतनी रखिये जो अदा हो सके अगर “अनमोल” हो गये तो तन्हा हो जाओगे.
  • समय का सदुपयोग करना ही सफल जीवन की पहचान है
  • अगर आप अपनी गलती पहचान लेते हैं तो समाधान अपने आप मिल जाता हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment