Gilhari Ko English Mein Kya Kahate Hain

गिलहरी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

गिलहरीयां कृन्तक प्राणियों की विशाल परिवार की सदस्य हैं। कृन्तक समूह में वृक्षारोही गिलहरियाँ, भू-गिलहरियाँ, चिपमंक, मार्मोट (जिसमे वुड्चक भी शामिल हैं), उड़न गिलहरी और प्रेइरी डॉग भी शामिल हैं। भारत में मुख्य रूप से वृक्षारोही गिलहरियाँ पाई जाती है। दिखने में गिलहरियां काफी क्यूट होती हैं आईये आज हम आपको बताएँगे कि गिलहरी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

गिलहरी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

यदि आपके मन में सवाल है कि गिलहरी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? तो यह रहा उसका उत्तर और नाम का अर्थ। इन्हें इंग्लिश में स्क्विरल (Squirrel) कहा जाता है| जिसका अर्थ होता है छायादार या घनी पूंछ|

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

गिलहरी के बारे में अन्य जानकारी –

गिलहरियाँ छोटे आकर की जंतु होती है इनकी अलग-अलग प्रजातियों के अनुसार इनका आकार 7 से 73 से॰मी॰ तक एवं वजन 10 ग्राम से 8 कि. ग्राम तक होता है| इनका शरीर बालों से ढंका होता है और आंखे बड़ी होती है| पीछे के पैरो में 04 से 05 उँगलियाँ होती है| गिलहरी उष्णकटिबंधीय वर्षायुक्त वनों से लेकर अर्धशुष्क रेगिस्तान तक में रह सकती हैं| गिलहरियाँ मुख्यतः शाकाहारी होती है और इन्हें बादाम अधिक प्रिय है| गर्मियों के शुरूआती समय में जब बादामों के अंकुर फूटते हैं तो गिलहरियों को खाने की समस्या होती है | उस समय गिलहरी मुख्य रूप से पेड़ों की कलियों पर निर्भर रहती हैं।

गिलहरी की कुछ प्रजातियाँ मासाहारी भी होती है ये छोटे चूजे, चिड़िया,  छिपकलियाँ आदि छोटे जानवर भी खा जाती है| इनमें आगे के बड़े दांत कुतरने के लिए होते हैं जो कि जीवन पर्यंत विकसित होते रहते हैं और भोजन को अच्छी तरह से पीसने के लिए पीछे की तरफ दांत होते है|

गिलहरियाँ एक बार में कितने बच्चे देंगी यह उनकी प्रजाति पर निर्भर करता है| गिलहरी वर्ष में एक या दो बार प्रजनन करती है और 3 से 6 हफ़्तों के बाद कई बच्चों को जन्म देती है|

FAQs

गिलहरी का इंग्लिश नेम क्या है?

गिलहरी का इंग्लिश नेम स्क्विरल (Squirrel) है |

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment