घर के सामने गाय का गोबर करना

घर के सामने गाय का गोबर करना

No Comments

Photo of author

By Pooja Sharma

हिन्दू धर्म में गाय को पूज्यनीय माना गया है एवं मान्यता है कि गाय में सारे 36 कोटि भगवान निवास करते हैं। कर्र बार गाय हमारे घर के दरवाजे पर आ जाती है तथा हम उसे रोटी आदि देते हैं और उसका आशीर्वाद भी लेते हैं। इसीलिए एक श्लोक भी प्रचलित है ‘त्वं माता सर्व देवानां’ जिसका अर्थ है कि गाय सभी देवताओं की माता है। कई बार हम पाते हैं कि गाय हमारे घर के सामने गोबर कर देती है तो क्या यह शुभ है? आइये जानते हैं इस बारे में कि घर के सामने गाय का गोबर करना शुभ है अशुभ।

घर के सामने गाय का गोबर करना

गाय बहुत ही पवित्र और पूजनीय पशु है इसीलिए इसकी सेवा करना प्रभु की सेवा करने के समान माना जाता है। और आपको कई शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसके साथ ही गाय के गोबर को पवित्र माना गया है यदि गाय आपके घर के सामने गोबर कर देती है तो यह शुभ संकेत हैं। यह इस बात का संकेत हैं कि आपके जीवन में चल रही समस्याओं का जल्द ही अंत होने वाला है तथा आपको शुभ संदेश मिलने वाले हैं। आपके सारे दुःख खत्म हो सकते हैं तथा आपको आर्थिक स्थिति यदि ठीक नहो तो वह जल्द ही सुधरने वाली है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

घर के सामने गाय का मूत्र करना

गौमूत्र बहुत ही लाभकारी है इससे कई तरह के रोगों का नाश होता है। यदि गौ माता आपके घर के सामने मूत्र करती है तो यह भी शुभ ही माना जाता है क्योकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है तथा घर में सकारात्मकता बढ़ती है। और यह इस बात का संकेत भी है कि यदि कोई बीमार है तो उसके रोगों का अंत भी होने वाला है।

घर के सामने गाय का बैठना

घर के सामने गाय का बैठना बहुत शुभ माना जाता है, यह इस बात का संकेत होता है कि आपको धन लाभ होने वाला है, और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। यदि आप किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहें हैं तो वह जल्द ही खत्म होने वाली है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment