गायत्री मंत्र का अर्थ

गायत्री मंत्र का अर्थ, लाभ तथा सावधानियां

No Comments

Photo of author

By Pooja Sharma

हिंदू धर्म में माँ गायत्री की पूजा-आराधना की जाती है। कहा जाता है कि गायत्री मंत्र सर्वश्रेष्ठ मंत्र है। हर किसी को प्रतिदिन माँ गायत्री पूजा अर्चना के साथ गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। कहा जाता है कि इस मंत्र में इतनी ऊर्जा है कि प्रतिदिन तीन बार इस महामंत्र का जप करने से सारी समस्याएँ नष्ट हो जाती हैं, गायत्री मंत्र का जाप करने से शरीर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमें मंत्र का जाप दिन में तीन बार अवश्य करना चाहिए। इससे मन के दुख, द्वेष, पाप, भय, का नाश होता है, इस मंत्र के जाप से कई चमत्कारी लाभ भी मिलते हैं। पंडित श्याम आप्टे के अनुसार जानते हैं कि गायत्री मंत्र क्या है तथा गायत्री मंत्र का हिंदी अर्थ क्या है?

गायत्री मंत्र क्या है?

गायत्री मंत्र – ‘ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।’

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

गायत्री मंत्र का अर्थ

उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, पापनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तःकरण में धारण करें। और यह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे।

अर्थात इस मंत्र के जाप से बौद्धिक क्षमता तथा मेधा शक्ति और स्मरण की क्षमता बढ़ती है। साथ ही इंसान को दुःखों से छूटने का रास्ता भी मिलता है।

गायत्री मंत्र जप करते समय सावधानी

  • इस मंत्र का जाप रात के समय नहीं किया जाता है।
  • गायत्री मंत्र के जप में तुलसी और चंदन की माला का उपयोग किया जाता है।
  • हमे आसन पर बैठकर ही गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

मंत्र का जाप करने का उचित समय

हर किसी को इस मंत्र का जाप दिन में तीन बार अवश्य करना चाहिए। सबसे पहले सूर्य निकलने से पहले। फिर दूसरा समय दोपहर में होता है। तथा फिर शाम को सूर्यास्त के कुछ देर पहले इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के कई लाभ है, गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का स्वभाव शांत और आकर्षक होने लगता है।

gayatri mantra meaning in hindi
गायत्री मंत्र का अर्थ

आशा करते हैं आज आप जान गए कि गायत्री मंत्र का अर्थ क्या होता है और इसका जाप करने के लिए क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। आप गायत्री परिवार से जुड़े लोगों से भी संपर्क करके उनसे गायत्री मन्त्र जाप करने की सही विधि जान सकते हैं। हमसे किसी प्रकार की त्रुटि अगर इस लेख में हुई है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते हैं। जय माता दी। गायत्री माँ सबका भला करें।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment