गाय को पहली रोटी क्यों खिलाई जाती है?

गाय को पहली रोटी क्यों खिलाई जाती है?

No Comments

Photo of author

By Pooja Sharma

नमस्कार दोस्तों! इस लेख में आप जानेंगे कि गाय को पहली रोटी क्यों खिलाई जाती है? जानकारी को शेयर जरुर करें।

गाय को पहली रोटी क्यों खिलाई जाती है?

हिंदू धर्म में गाय को गौ माता कहा जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार गाय की सेवा करना पुण्य माना गया है। कई घरों में सुबह की पहली रोटी गाय को दी जाती है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

धार्मिक ग्रंथो के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि गाय में 33 कोटि देवताओं का वास होता है और जब कोई व्यक्ति गाय को खाना खिलाता है, तो वह भोजन उन सभी देवी-देवताओं को अर्पित होता है, जिससे वह प्रसन्न होते है। गाय को भोजन कराने मात्र से सभी देवी-देवताओं की पूजा हो जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि पहली रोटी गाय को देने की परंपरा चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि गाय को रोटी या चारा देने से घर की परेशानियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गाय की सेवा करना पुण्यकारी माना जाता है और इससे पुण्य की प्राप्ति होती है

गाय को रोटी देने के लाभ

ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि भगवान को भोग लगाने या पहली रोटी गाय माता को खिलाने से भी वही फल मिलता है।

साथ ही ऐसा माना जाता है कि गाय की सेवा करने से ग्रहों की शांति होती है। अगर किसी की कुंडली में शनि या राहु-केतु जैसे ग्रहों के कारण दोष हैं तो ऐसा माना जाता है कि घर में बनी पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाने से ग्रह शांत होते हैं और इन दोषों का प्रभाव कम होता है।

अगर लड़ाई-झगड़ा और मनमुटाव बना रहता है तो पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए रोज सुबह पहली रोटी गाय को देने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से बार-बार होने वाले झगड़ों का अंत हो जाता है। गौ माता को रोटी देने से घर में खुशी और शांति आती है, साथ ही देवताओं की संतुष्टि भी सुनिश्चित होती है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment