G77 क्या है?

G77 क्या है?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

क्या आप जानते हैं कि G77 क्या है? अगर नही तो इस आर्टिकल में इस प्रश्न का उत्तर दिया गया है। यह परीक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।

G77 क्या है?

G77 कई देशो का समूह है जो अर्थव्यवस्था को तेज करने के उद्देश्य से निर्मित किया गया था, इस समूह का निर्माण 15 जून, 1964 को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुआ था। 77 देशो ने इस समूह को स्थापित किया था तथा आज के समय में इस समूह में कुल 130 देश शामिल हो चुके हैं। इस संघठन की शुरुवात 77 विकासशील देशो ने की थी जिस कारण इसका नाम G77 (जी ७७ राष्ट्र समूह) रखा गया है। इस संघठन के कई मुख्य उदेश्य है, जैसे आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और गरीबी को कम करना है, समूह ऋण की व्यवस्था, व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना आदि। इसका सचिवालय न्यूयॉर्क में स्थित है, इस शहर से ही इस समूह को प्रशासनिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

इस संघठन में शामिल सभी देशो को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी एक उद्देश्य था, इन देशो के लिए आवश्यक सहायता का प्रबंध भी किया जाता है। इस संघठन की स्थापना की घोषणा सभी संस्थापक देशों के संयुक्त घोषणा पत्र जिसे ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ द सेवेंटी-सेवन कंट्रीज कहते है के तहत १५ जून, १९६४ को हुई थी।

इस समूह की बैठक हर पांच साल में एक बार होती है। इस समूह में होने वाले व्यय की जिम्मेदारी सभी देशो की होती है यह सब मिल कर इसका खर्च उठाते हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment