दीपावली पर निबंध कक्षा 8 के लिए

दीपावली पर निबंध कक्षा 8 के लिए – Essay on Diwali for Class 8th

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

परीक्षा में कई तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं उन्ही मेसे एक प्रश्न होता है निबन्ध लिखिए, जो किसी भी विषय पर हो सकता है परन्तु खास कर दीपावली पर ही लिखने के लिए कहा जाता है। यदि आप कक्षा 8 में है और दीपावली पर निंबध की तलाश कर रहें हैं तो आपको इस लेख में दीपावली पर निबंध कक्षा 8 के लिए – Essay on Diwali for Class 8th मिल जाएगा जिसे आप याद कर परीक्षा में लिख कर अच्छे अंक पा सकते हैं।

दीपावली पर निबंध कक्षा 8 के लिए – Essay on Diwali for Class 8th

प्रस्तावना

भारत देश त्योहारों का देश है यहाँ कई तरह के त्यौहार मनाएं जाते हैं साथ ही यहाँ हर धर्म के लोग भी निवास करते हैं इसीलिए इस देश में त्योहारों की कोई कमी नहीं है। भारत में प्रमुख त्यौहार मे सबसे प्रमुख त्यौहार है दिवाली का त्यौहार जो भारत के हर कौने में तो मनाया ही जाता है साथ ही विदेशो में भी मनाया जाता है। यह हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार है तथा यह पांच दिन तक चलने वाला त्यौहार है। इस त्यौहार को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है तथा इस दिन पटाखे फोड़े जाते हैं और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है, इस दिन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

दीपावली क्यों मनाई जाती है?

हिन्दू धर्म के प्रमुख भगवान राम 14 वर्ष के वनवास को पूर्ण कर अपनी जन्मभूमि अयोध्या लोटे थे इसकी ख़ुशी में अयोध्या के वासियों ने पूरी अयोध्या को सजाया था तथा अपने घरो के आगे दीपक जला कर रौशनी की थी तभी से यह त्यौहार पुरे देश में हर्सौल्लास से मनाया जाता है, और इसे रोशनी का त्योहार कहा जाता है।

दिवाली की तैयारी

दीपावली की तैयारी कई दिनों पहले ही शुरू हो जाती है, महिलाएं घर की साफ़ सफाई करना प्रारम्भ कर देती है, घर की पुताई, रंग रोगन सजावट की जाती है। दिवाली के कुछ दिनों पहले ही दिवाली के त्यौहार का आभास होने लगता है क्योकि घरो पर लाइट आदि लगा दी जाती है। इस त्यौहार पर बाजारों में अत्यधिक भीड़ रहती है क्योकि दीपावली पर नये कपड़े, आवश्यक सामग्री, पूजा सामग्री, गणेश जी, लक्ष्मी जी फोटो खरीदने वालो की भीड़ रहती है। दीपवाली के दिन घर घर जा कर मिठाइयां भी बाटी जाती है इसीलिए मिठाईयों की दुकानों पर भी भीड़ रहती है। दिवाली पर पटाखे फोड़े जाते हैं तथा जगह जगह आतिशबाजियां की जाती है इसीलिए पटाखों की दुकानों पर भी बच्चों और पटाखों के शोकिन लोगों की भीड़ लगी रहती है।

दीपावली कैसे मनाई जाती है?

दीपावली के त्यौहार की शुरुआत इस त्यौहार के 2 दिन पहले ही हो जाती है, यह त्यौहार 5 दिन का होता है इसमें पहले दिन धनतेरस मनाई जाती है जिसमे धन्वंतरि भगवान की पूजा की जाती है और इस दिन बर्तन आभुषण खरीदे जाते हैं इसके बाद अगले दिन रूप चौदस मनाई जाती है इस दिन सुबह स्नान कर सौन्दर्य वृद्धि की कामना की जाती है। तीसरे दिन दीपावली मनाई जाती है, हिन्दू केलेंडर के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हर साल दीपावली मनाई जाती है, इस दिन हर घर में माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है तथा घर और मन्दिरों में दीपक लगाएं जाते है, तथा माता लक्ष्मी से धन ऐश्वर्य और वैभव की कामन की जाती है। महिलाएं घर घर जा कर मिठाइयां और पकवान बाटती है, दीपावली पर हर घर में कई तरह के पकवान बनाएं जाते हैं, बच्चे और कई बड़े लोग सभी इस दिन पटाखे फोड़ते हैं तथा फुलझड़ियाँ जलाते हैं तथा हर कोई एक दुसरे को दीपावली की बधाई देता है। चौथे दिन गोवर्धन पूजा होती है आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाए जाते हैं तथा पांचवे दिन भाई दूज मनाई जाती है इस दिन बहन अपने भाई को अपने घर बुलाकर उसे खाना खिलाती है और उसे तिलक आदि करती हैं।

दीपावली और असामाजिक तत्व

दीपावली के दिन कुछ असामाजिक तत्व शराब का सेवन करते हैं, जूआँ खेलते हैं तथा पटाखों का गलत तरीके से उपयोग करते हैं जिससे किसी को भी नुकसान पहुच सकता है। इसीलिए इस दिन प्रशासन हर वक़्त निगरानी करता हुआ नजर आता है ताकि कोई भी सामाजिक तत्व शहर में अशांति न फैला सकें।

उपसंहार

दीपावली के दिन भाईचारा बढ़ाया जाता है तथा अपने अंदर की बुराईयों को मिटा कर प्रकाश रुपी अच्छाईयों को धारण किया जाता हैं, इस दिन बहुत ही सकारात्मक माहौल रहता है, हर कोई खुश नज़र आता है और अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ मिल कर इस त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाता है। हर जगह पटाखे फोड़ते लोग दिखाई देते हैं और इस त्यौहार का आनंद लेते हैं। इस दिन गरीबो की भी मदद करना चाहिए ताकि वह भी इस त्यौहार को मना सकें, भारत में हर कोई इस त्यौहार को बड़े अच्छे से मनाए इसका ध्यान रखते हुए सभी को एक दुसरे की मदद करना चाहिए तथा सारे गिले शिकवे भूला देना चाहिए। दीपावली का त्यौहार प्रेम का त्यौहार है इसी दिन 14 वर्षो के बाद राम अयोध्या आये थे और अपने परिवार तथा प्रजा से मिले थे।

दीपावली पर 10 लाइनें – 10 Lines on Diwali in Hindi

  1. दीपावली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
  2. इसे दीपकों का त्योहार भी कहा जाता है, तथा इस दिन मिट्टी के दिये जलाये जाते हैं।
  3. दीपावली पर श्री राम के 14 वर्ष के वनवास को पूर्ण कर अयोध्या लोटे थे इस ख़ुशी में और उनके स्वागत में यह त्यौहार मनाया गया था।
  4. हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को यह त्यौहार आता है। 
  5. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है ताकि घर में ऋद्धि-सिद्धिं बनी रहे।
  6. दीपावली का त्यौहार भारत की संस्कृति और परंपरा का आदर्श है।
  7. दीपावली में सभी लोग अपने घरों को कई प्रकार के रंग बिरंगी लाइटों से सजाते हैं।
  8. दीपावली के दिन फुलझड़ी, फटाखे आदि जलाएं जाते हैं।
  9. दिवाली का त्यौहार हर्सोल्लास से मनाया जाता है ।
  10. दिवाली की शाम सभी लोग अपने आस-पास अपने रिश्तेदारों को मीठा बांटते हैं।
दिवाली पर निबन्ध

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment