डेटा किसे कहते हैं?

डेटा किसे कहते हैं? डेटा के प्रकार (types of Data)

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

क्या आप जानते है कि डेटा किसे कहते हैं ? अगर नही तो इस लेख में आपको इस प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा। साथ ही आपको बहुत से डेटा से जुड़े हुए प्रश्नों के उत्तर भी मिल जाएँगे डेटा का उपयोग कहाँ किया जाता है? डेटा का क्या महत्व है? डेटा का उपयोग क्या है? डेटा के प्रकार आदि।

डेटा किसे कहते हैं?

डेटा कहे या डाटा इन दोनों का अर्थ एक ही है जिसे इंग्लिश में Data लिखा जाता है। डेटा सुन कर हर किसी के दिमाग में कंप्यूटर तथा मोबाइल का ध्यान आता है पर डाटा केवल इनसे सम्बन्ध नही रखता है। डेटा का अर्थ होता है कि किसी भी प्रकार की जानकारी, सुचना, चित्र, रचना आदि। हमारे ग्रन्थ, पुराण, महाकाव्य, किताबे भी एक तरह का डेटा ही है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

डेटा का उपयोग क्या है?

पुराने समय में जानकारी को लिख कर रखा जाता था इसीलिए data किताबो में संग्रहित होता था पर समय के साथ हम आधुनिक होते गये और नये नये उपकरणों का उपयोग करने लगे जिस कारण आज डाटा को कंप्यूटर, या मोबाइल के माध्यम से संग्रहित किया जाता है और यह कई रूप में हो सकता है जैसे फोटो, विडियो, टेक्स्ट आदि। किसी भी रूप में सुचना को संग्रहित कर रखना डाटा संग्रहण कहलाता है। पुराने समय में पन्नो पर डेटा को लिख कर रखा जाता था पर अब डेटा को एसडी कार्ड, मेमोरी कार्ड, पेनड्राइव, हार्ड डिस्कआदि में रखा जाता है। अब आधुनिक रूप से डेटा का का संग्रह किया जाता है। यह पुरानी तकनीको से आसान तथा सुरक्षित है। क्योकि इसे आप लॉक कर भी रख सकते हैं। आज कल लोग जानकारी को लॉक कर ही रखते है ताकि यह किसी गलत इंसान के हाथ लग भी जाए तो वो इसे न खोल सके। इन्टरनेट पर आपके डेटा के साथ छेड़छाड़ सम्भव है इसीलिए अपनी निजी जानकारी कही भी साझा करने से बचे और अपने कंप्यूटर या मोबाइल में एंटीवाइरस जरुर डाल कर रखे ताकि कोई इन्टरनेट के माध्यम से आपकी निजी जानकारी तथा डेटा तक न पहुच सकें।

डेटा का उपयोग कहाँ किया जाता है?

डेटा का उपयोग अनेक क्षेत्रो में किया जाता है। आज के समय में हर कोई मोबाइल का use करता है जिस कारण उस तक आसानी से जानकारी पहुच जाती है और यह डाटा के कारण ही सम्भव है। किसी भी प्रकार की जानकारी को डेटा कहा जाता है इसीलिए स्कूल से लेकर उद्योगों तक डेटा का उपयोग किया जाता है क्योकि हर क्षेत्र में जानकारी को संग्रहित करने की जरूरत होती है जैसे स्कूल में विद्यार्थियों से सम्बन्धित, उद्योगों में कर्मचारियो तथा उत्पाद से संबधित।

हम हमारी पर्सनल जानकारी फोटो, विडियो आदि को भी संग्रहित कर रखते है इन्हें भी डेटा कहा जाता है। यह हमारी यादो के रूप में होते हैं जिन्हें हम भविष्य में देखना पसंद करते हैं।

डेटा के प्रकार (types of Data)

डेटा के निम्नलिखित प्रकार –

  • अल्फान्यूमेरिक डाटा
  • औडियो डेटा
  • विडियो डेटा
  • ग्राफिकल डेटा
  • इमेज डेटा
  • टेक्स्ट डेटा
  • नंबर डेटा

आशा करता हुआ आप अच्छे से समझ गये होंगे कि डेटा क्या होता है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी होतो इसे जरुर शेयर करें और इसी प्रकार की जानकारियों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ। धन्यवाद!

FAQs

डाटा किसे कहते हैं?

किसी भी प्रकार की जानकारी, सुचना का संग्रह डाटा कहलाता है। यह शब्दों के रूप में विडियो, फोटो के रूप में हो सकता है।

डाटा कितने प्रकार के होते है?

डाटा के प्रकार – टेक्स्ट डेटा, अल्फान्यूमेरिक डाटा, इमेज डेटा, औडियो डेटा, विडियो डेटा, नंबर डेटा ।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment