दांत कितने प्रकार के होते हैं?

दांत कितने प्रकार के होते हैं?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

मनुष्य में दांतो की संख्या 32 होती है और बच्चों के दांतो की संख्या 20 होती है। मनुष्य के मुँह में ऊपर की ओर 16 दांत होते है और नीचे की तरफ 16 दांत होते है। दांत हमरे शरीर का मुख्य भाग है इनके बिना हम खाना अच्छे से चबा नही सकते और बहुत सी चीजे तो खा भी नही सकेंगे । मनुष्य के दांत फॉस्फेट से बने होते हैं। आज हम जानेंगे की दांत कितने प्रकार के होते हैं ?

दांत कितने प्रकार के होते हैं ?

मनुष्य के मुँह में चार प्रकार के दांत होते हैं जो निम्नलिखित हैं :-

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

  1. कृन्तक/छेदक (Incisor) – इन दांतों की संख्या 8 होती है। इनमे 4 दांत ऊपर के जबड़े में होते हैं और बाकि 4 नीचे के जबड़े में होते हैं। यह दांत भोजन को पकड़ने, काटने और कुतरने के काम आते हैं। यह दांत चौड़े और तेज धार के होते हैं।
  2. अग्रचर्वणक दांत (Premolar) – अग्रचर्वणक दांत की संख्या 8 होती है जो ऊपरी और निचले जबड़े में 4-4 होते हैं। इनका आकार चौकोर होता है और यह किनारे पर चपटे होते हैं। इन दांतो का कार्य भोजन को कुचलना होता है।
  3. चर्वणक दांत (Molar) – चर्वणक दांतो का आकर चौरस और धारदार होता है। यह कुल 12 होते हैं और इनकी संख्या बाकी प्रकार के दांतो से ज़्यादा होती है। यह ऊपरी और निचले जबड़े में 6-6 की संख्या में पाए जाते हैं। इनका कार्य भोजन को पीसना होता है।
  4. रदनक/भेदक (Canine) – इन दांतों की संख्या केवल 4 होती है। यह ऊपरी के जबड़े में 2 और नीचे के जबड़े में 2 होते हैं। इनका आकर नुकीला होता है। इनका कार्य भोजन को पकड़ने के साथ चीरने-फाड़ने का भी होता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment