Daily Routine Time Table In Hindi

कैसे बनाएं Daily Routine Time Table In Hindi ? यहां जानिए!

No Comments

Photo of author

By Falguni

अगर आप एक अच्छी दिनचर्या का पालन करेंगे तो ही आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे और अपने अपनों को पूरा कर पाएँगे, प्रतिदिन आपको यह पता होना चाहिए की किस समय आपको क्या करना है, अचानक आ जाने वाले कार्यो के महत्व को समझ कर आप दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं । अगर आप भी अन्य लोगो की तरह सोच रहे हैं कि अच्छी दिनचर्या कैसे बनाये तो इस Article को अंत तक जरुर पढ़े इससे आपको एक अच्छी दिनचर्या बनाने में मदद मिलेगी (Daily Routine Time Table In Hindi)

Daily Routine Time Table In Hindi – दिनचर्या कैसे बनाये

एक अच्छी दिनचर्या के लिए आपको कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना होगा जैसे –

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

सोने तथा जागने का समय

एक अच्छी दिनचर्या का मुख्य भाग सुबह सही पर उठाना होता है और सही समय उठने के लिए आपको सही समय पर सोना होता है। सुबह उठने का सही समय 6 बजे होना चाहिए और रात को 11 बजे के पहले सो जाना चाहिए ताकि शरीर अगले दिन सही समय पर उठ सकें।

व्यायाम है जरुरी

सुबह उठने के बाद नित्य क्रियाओ के तुरंत बाद व्यायाम करें और यदि लगे तो हल्का सा पोष्टिक आहार लेने के बाद प्रारम्भ करें। व्यायाम में Meditation को जरुर जोड़े यह पुरे दिन सकारात्मक रहने में मदद करता है।

Daily Routine Time Table In Hindi

स्नान और नाश्ता

व्यायाम के बाद स्नान करें ताकि पुरे दिन चुस्ती बनी रहें और आप थका हुआ महसूस ना करें नाश्ते का समय अपनी जरूरत के अनुसार निर्धारित करे पर देनिक कार्य (जैसे ऑफिस जाना, स्कूल या कॉलेज जाना, व्यापार सम्भालना आदि) पर जाने से पहले नाश्ता जरुर करें।

To Do List बनाएं

To Do List का बड़ा महत्व है इसमें आपको आज करने वाले जरुरी काम को की सूचि बनाना है ताकि आप उन्हें भूल न जाएं और आपको इन कामो को टालने से बचना है। हर सफल व्यक्ति To Do List जरुर बनाता है।

सही समय पर खाना

उचित समय पर खाना खाले और अपने आहार में पोष्टिक चीजे जैसे सलाद, दाले जरुर शामिल करें ताकि पुरे दिन आप फुर्तीला महसूस करें और आपका शरीर बीमारियाँ से भी बचा रहेगा।

देनिक कार्यो के बाद की दिनचर्या

शाम के समय अपनी रूचि वाले कार्यो को करना चाहिए जैसे चित्रकारी, किताबे पढ़ना आदि। अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताए, किसी प्रकार की कोचिंग या ट्युशन join कर सकते हैं जैसे डांसिंग, सिंगिंग आदि।

रात का खाना

रात को भारी भोजन न करें और सोने के 2 घंटे पहले जरुर भोजन कर ले, घर वालो के साथ मिल कर भोजन करना चाहिए ताकि आपस में प्रेम बना रहें।

Daily Routine Time

सोने का उचित समय

रात को 11 बजने के पहले सोने का प्रयास करें वरना अगले दिन समय पर उठने में समस्या आ सकती है, सोने से पहले मोबाइल का इस्तमाल करने से बचे हो सके तो किताब पढ़े क्योकि मोबाइल से अनिंद्रा की समस्या आ सकती है।

महत्वपूर्ण टिप्स

  • समय से जागने के साथ सुबह आखों को ठंडे पानी से धोए।
  • दिन में कम से कम 10 गिलास पानी जरुर पिए।
  • खाने में पोष्टिक चीजो को शामिल करें।
  • व्यायाम के लिए विशेषज्ञ की सलाह ले।
  • मानसिक तनाव से बचने के लिए दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं पर नकारात्मक कामो को न जोड़े और सुबह उठने के समय को परिवर्तित न करें।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment